हरियाणा

ज्वैलरी शॉप से सोने के झुमके चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए पीएलए चौकी पुलिस ने ज्वैलरी शॉप से सोने के झुमके चोरी करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले में आरोपी की पहचान मॉडल टाउन हिसार निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में जांच अधिकारी ASI सुभाष ने बताया कि आरोपी ने पीएलए मार्केट हिसार स्थित एक ज्वैलरी शॉप से सोने के झुमके चोरी किए थे। चोरी की इस घटना को लेकर ज्वैलरी शॉप में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शिकायत के आधार पर दिनांक 27 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी किए गए झुमकों को फाइनेंस पर गिरवी रखकर एक मोटरसाइकिल खरीदी तथा 50,000 रुपये नकद प्राप्त किए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल व 50,000 रुपये बरामद कर लिए हैं।

आरोपी को पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button