
जींद–नरवाना हाईवे पर हाई टेंशन लाइन को लेकर किसानों में रोष, उचाना उपमंडल कार्यालय पर बैठक आयोजित
उचाना (जींद)। बिजली विभाग द्वारा जींद से नरवाना हाईवे के साथ-साथ बड़े-बड़े खंभे लगाकर हाई टेंशन विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य के दौरान जिन किसानों की जमीनों पर खंभे खड़े किए गए हैं, उन्हें नाममात्र का मुआवजा दिया गया है, जिसे किसान पूरी तरह से अपर्याप्त बता रहे हैं। वहीं, जिन खेतों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं, उनका कोई मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
जींद–नरवाना हाईवे पर हाई टेंशन लाइन को लेकर किसानों में रोष, उचाना उपमंडल कार्यालय पर बैठक आयोजित
उचाना (जींद)।
बिजली विभाग द्वारा जींद से नरवाना हाईवे के साथ-साथ बड़े-बड़े खंभे लगाकर हाई टेंशन विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य के दौरान जिन किसानों की जमीनों पर खंभे खड़े किए गए हैं, उन्हें नाममात्र का मुआवजा दिया गया है, जिसे किसान पूरी तरह से अपर्याप्त बता रहे हैं। वहीं, जिन खेतों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं, उनका कोई मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
किसानों का कहना है कि सरकार की घोषित नीति के अनुसार जहां से विद्युत लाइन गुजरती है, उस भूमि का मुआवजा बनता है, क्योंकि हाई टेंशन तारों के कारण जमीन की कीमत आधी से भी कम रह जाती है। इसके साथ ही उस भूमि पर न तो निर्माण किया जा सकता है और न ही भविष्य में किसी प्रकार का व्यावसायिक उपयोग संभव रह जाता है।
इन सभी गंभीर मुद्दों को लेकर आज उचाना उपमंडल कार्यालय के धरना स्थल पर प्रभावित किसानों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने एकजुट होकर बिजली विभाग और प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कल दिनांक 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे इस मामले को लेकर एसडीएम उचाना को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही प्रशासन से मांग की जाएगी कि खंभों व तारों से प्रभावित सभी किसानों को सरकार की नीति के अनुसार उचित और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो आगामी रणनीति पर विचार कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर धरना संयोजक आजाद पालवां सहित समस्त धरना कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे today news
