गुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

*अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया सीधा हमला, राजधानी में गिराए बम; भीषण युद्ध की आशंका*

*1* पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ: पीएम बोले- भगवान बुद्ध सबके हैं, सबको जोड़ते हैं

*2* उन्होंने आगे कहा, 2026 के शुरुआत में ही यह शुभ उत्सव बहुत प्रेरणादायी है और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि 2026 का ये मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, जो भगवान बुद्ध की चरणों से शुरू हो रहा है। मेरी कामना है कि भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से 2026 दुनिया के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव का नया दौर लेकर आए

*3* मोदी बोले-125 साल बाद बुद्ध के अवशेष भारत लाए गए, उनके लिए ये एंटीक पीस थे हमारे लिए सबकुछ, दिल्ली में एग्जीबिशन का उद्घाटन किया

*4* छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर,देवा का 20 नक्सलियों समेत सरेंडर, सुकमा में 12, बीजापुर में 2 मारे गए, दोनों के शव-हथियार बरामद

*5* 5 राज्यों में चुनाव, 3 में BJP कभी नहीं जीती, इस साल देश की 17% आबादी चुनेगी नई सरकारें; दुनिया के 36 देशों में भी इलेक्शन

*6* ‘जब तक कोई दोषी साबित नहीं हो जाता, तब तक कोई अपराधी नहीं होता’, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नगर निगम चुनावों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने का बचाव करते हुए सही ठहराया

*7* उन्होंने कहा, “सब जानते हैं कि मुझ पर 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के आरोप लगे थे। आज मैं उन लोगों के साथ सत्ता में हूं, जिन्होंने ये आरोप लगाए थे। क्या किसी व्यक्ति को दोष सिद्ध होने से पहले ही दोषी करार दिया जा सकता है?” पिंपरी चिंचवाड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने स्थानीय नगर निकाय में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

*8* महाराष्ट्र निकाय चुनाव- बिना वोटिंग के 68 कैंडीडेट निर्विरोध जीते, बीजेपी के 44 उम्मीदवार, शिंदे के 22; बची सीटों पर 15 जनवरी को वोटिंग

*9* मनरेगा के बदले लाए गए जी राम जी का विरोध, तेलंगाना राज्य की विधानसभा में प्रस्ताव पास

*10* इस साल राज्यसभा के 73 सीटों पर होने वाले चुनाव से उच्च सदन का गणित पूरी तरह बदलने वाला है। NDA को करीब 50 सीटें मिलने से उसकी ताकत और बढ़ेगी, जबकि भाजपा अकेले बहुमत के करीब पहुंच जाएगी। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा। बसपा और माकपा को सबसे बड़ा झटका लगेगा।

*11* कर्नाटक में ईवीएम सर्वे को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह सर्वे किसी स्वतंत्र संस्था ने नहीं, बल्कि सरकार से जुड़ी एजेंसी ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की साख कमजोर हुई है और वह अब अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है।

*12* तिरुपति के गोविंदराजस्वामी मंदिर पर नशे में चढ़ा व्यक्ति, शराब मांगी, पुलिस ने पहुंचाई तब नीचे उतरा; गार्ड्स को चकमा देकर ऊपर पहुंचा था

*13* राजस्थान के खाटूश्यामजी में प्रसाद बेचने को लेकर दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट; भक्तों में मची अफरा-तफरी

*14* राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री, MP में अगले 3 दिन घना कोहरा; केदारनाथ में बर्फबारी, बद्रीनाथ में टेंपरेचर माइनस 13°

*15* BCCI का निर्देश- KKR बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाए, शाहरुख की IPL टीम ने ₹9.20 करोड़ में खरीदा था, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण विरोध

*16* हवाई हमलों से दहली वेनेजुएला की राजधानी काराकास, 7 जगहों पर जोरदार धमाके, अमेरिकी एयर स्ट्राइक की आशंका
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button