देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* जयशंकर बोले- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी बुरे, हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार, कोई ये न बताए हमें क्या करना है

*2* विदेश मंत्री जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पड़ोस में कोई देश आतंकवाद फैलाता है तो वह अच्छा पड़ोसी नहीं है और फिर उसे अच्छे पड़ोसी को मिलने वाले फायदे भी नहीं मिलेंगे।

*3* इंदौर में पानी में बैक्टीरिया से 15वीं मौत, हाईकोर्ट में सरकार बोली- अबतक केवल 4 मौतें; पाइपलाइन लीकेज से पेयजल में मिला दूषित पानी

*4* इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा; राहुल गांधी के गंभीर आरोप

*5* कैलाश विजयवर्गीय फोकट के सवाल पर ,ये ‘फोकट’ सवाल नहीं…साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है- इंदौर दूषित पानी कांड पर राहुल गांधी का BJP पर हमला

*6* जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती’, इंदौर दूषित पानी मामले में उमा भारती बोलीं- अपराधियों को सजा मिले

*7* अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एयफोर्स के बेस पर CDS चौहान ने अपग्रेडेड रनवे का उद्घाटन किया

*8* हम इसलिए CAA ला रहे थे, कांग्रेस ने विरोध किया; बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर BJP

*9* उत्तराखंड में आर्मी कैंप के स्टोर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

*10* बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’, उत्तराखंड की मंत्री के पति का शर्मनाक बयान; बीजेपी बोली- महिला सौदे के लिए नहीं, ये सोच गलत

*11* बिहार की महिलाओं पर बयान देकर घिरे उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री के पति, RJD बोली- BJP-JDU के मुंह पर ताला

*12* कर्नाटक सरकार के सर्वे में दावा-91% ने माना चुनाव निष्पक्ष, राहुल ने वोट चोरी के आरोप लगाए थे; भाजपा बोली- नागरिकों को विश्वास, कांग्रेस को शक

*13* JJP चीफ अजय चौटाला का विवादित बयान- बांग्लादेश-नेपाल जैसे आंदोलन की जरूरत, शासकों को दौड़ाकर पीटना होगा

*14* चिंताजनक: जंगलों की अंधाधुंध कटाई से महामारी-जैव-विनाश का खतरा, 2050 तक करीब 2.5 करोड़ किमी नई सड़कें बनेंगी, वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि 2050 तक जैव-विविधता वाले इलाकों में बनने वाली 2.5 करोड़ किमी सड़कें जंगलों के विनाश के साथ नई महामारियों का खतरा बढ़ा सकती हैं

*15* राजस्थान के 20 जिलों में मावठा, मुंबई में भी बारिश, MP-तेलंगाना समेत 15 राज्यों में घना कोहरा; कानपुर में विजिबिलिटी जीरो, उत्तराखंड में पहली बर्फबारी

*16* जिनपिंग बोले- चीन-ताइवान का एक होना तय, अमेरिका की चेतावनी – चीन बेवजह तनाव बढ़ा रहा, ताकत से हालात बदलने की कोशिश नहीं करे

*17* निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, 26328 के स्तर पर बंद, सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर पहुंचा
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button