देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..19 – दिसम्बर – शुक्रवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..19 - दिसम्बर - शुक्रवार*

*1* ये 21वीं सदी का भारत है, ओमान में प्रवासी भारतीयों को पीएम मोदी का संदेश; मिला सर्वोच्च सम्मान

*2* पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान सम्मान मिला, सुल्तान हैथम ने सम्मानित किया; भारत-ओमान ने ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए

*3* संसद में हंगामे-कागज उछाले जाने पर छलका केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दर्द, कहा- विपक्ष का हंगामा निंदनीय

*4* लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पारित हुआ G RAM G बिल, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास

*5* राजनाथ सिंह बोले- सुदर्शन चक्र से मजूबत होगी देश की सुरक्षा, ऑपरेशन सिंदूर को ध्यान में रखकर आगे की चुनौतियों के लिए तैयर रहे सेना

*6* दिल्ली में वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना को तकनीकी रूप से उन्नत, संचालन में फुर्तीली, रणनीतिक रूप से आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार शक्ति बताया, जो लगातार बदलते भू-राजनीतिक हालात में देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही

*7* गडकरी ने प्रियंका को स्पेशल डिश खिलाई, कहा- भाई का काम किया तो बहन का भी करना होगा; कांग्रेस सांसद बोली थीं- अपॉइंटमेंट नहीं मिल रहा

*8* 3 साल में बस में आग लगने की 45 घटनाएं, इनमें 64 लोगों की मौत; सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राज्यसभा में जानकारी दी

*9* संसदीय पैनल बोला-1971 के बाद बांग्लादेश से सबसे बड़ी चुनौती, वहां इस्लामी कट्टरपंथी बढ़े, पाकिस्तान-चीन का दखल; बांग्लादेश के विकास में सहयोग ही रणनीतिक हल

*10* तमिलनाडु-गुजरात में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी, 2 दिन पहले 5 राज्यों-UT की लिस्ट आई, बंगाल में सबसे ज्यादा 58 लाख नाम कटे

*11* बंगाल की जॉब-गारंटी योजना महात्मा गांधी के नाम पर होगी, ममता बोलीं- मनरेगा से बापू का नाम हटाना शर्मनाक; केंद्र ने नाम ‘VB–जी राम जी’ किया

*12* मनरेगा योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार को चैलेंज किया है, कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो महात्मा गांधी की फोटो करेंसी नोट से हटाकर दिखाएं

*13* दिल्ली में सख्ती, जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग, सिर्फ BS-6 इंजन गाड़ियों को एंट्री, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा

*14* महाराष्ट्र – माणिकराव कोकाटे का मंत्री पद से इस्तीफा, 1995 के धोखाधड़ी एवं जालसाजी मामले में ठहराए गए हैं दोषी

*15* महाराष्ट्र में कांग्रेस को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल हो गई। एमएलसी प्रज्ञा सातव ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के उच्च सदन से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गईं। सातव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

*16* महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले की निवासी प्रज्ञा सातव दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव सातव की पत्नी हैं, जिन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता था। वह पहली बार 2021 में महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य चुनी गई थीं। सातव के अलावा, सोलापुर के पूर्व एमएलए दिलीप माने ने भी भाजपा का दामन दामा।

*17* ढाका में बवाल, बांग्लादेशी विद्रोह के नेता हादी की मौत; लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button