देशराज्य

आज दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया, ‘चाय बोलो, चाय चाहिए’ बोलते दिखाया; भाजपा बोली- शर्मनाक, जनता कभी माफ नहीं करेगी

*2* ‘डीपफेक और फर्जी खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा, सरकार बनाएगी कड़े नियम’, लोकसभा में बोले वैष्णव

*3* केंद्र बोला- संचार साथी से जासूसी संभव नहीं, न होगी, हम आदेश बदलने को तैयार; पहले कहा था- हर मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करना जरूरी

*4* संचार साथी ऐप पर बवाल: टेलिकॉम मंत्री आज भी सिंधिया की सफाई- नियम 7B को गलत समझा गया, जासूसी नहीं होगी, हम लोगों को ‘फ्रॉड’ से बचाना चाहते हैं

*5* नए आधार एप में घर बैठे एड्रेस-नाम बदल सकेंगे, मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा शुरू; किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं

*6* एमसीडी उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा 12 में से केवल सात सीट ही जीत पाई, जबकि पहले पार्टी के पास पहले नौ सीट थीं। आम आदमी पार्टी को न नुकसान हुआ है न ही फायदा हुआ है। जबकि कांग्रेस ने खाता खोलकर सबको चौंका दिया

*7* ‘अटल बिहारी भी एक बार बैलगाड़ी पर आए थे’, रेणुका चौधरी बोलीं- कुत्तों को संसद परिसर में रोकने वाला कोई कानून नहीं

*8* कर्नाटक हाईकोर्ट से प्रज्वल रेवन्ना को झटका, उम्रकैद की सजा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज

*9* महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 से 14 दिसंबर तक, स्थानीय निकाय चुनाव के बीच चलेगा सत्र

*10* गुजरात के भावनगर में कॉम्प्लेक्स में आग, 19 का रेस्क्यू, बिल्डिंग में 4 अस्पताल, फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से बच्चों को चादर में लपेटकर निकाला

*11* हिंदू देवी-देविताओं पर रेवंत रेड्डी की विवादित बयान पर सियासी घमासान, हैदराबाद में BJP का प्रदर्शन, CM पर बोला हमला

*12* रुपया सबसे निचले स्तर पर आया, 90.05 तक गिरा, विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे; डॉलर की मजबूती से दबाव बढ़ा

*13* चांदी ₹1.79 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची, आज ₹3,504 महंगी हुई; सोना ₹957 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

*14* राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में तापमान 4.7°: MP के भोपाल-इंदौर में पारा 9 डिग्री से नीचे; बिहार में कोहरे से 11 फ्लाइट लेट

*15* IND-SA दूसरा वनडे- रोहित के बाद यशस्वी आउट, 22 रन बनाए, गायकवाड ने चौके से अपना खाता खोला; भारत 96/2

*16* शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक नीचे 84,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 90 अंक लुढ़का; ऑटो-बैंकिंग शेयर्स गिरे
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button