
युवाओं की समाज को नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका:डाबला
धानक समाज बावल ब्लाक की कमेटी गठित हुई ।
युवाओं की समाज को नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका:डाबला
धानक समाज बावल ब्लाक की कमेटी गठित हुई ।
रेवाड़ी,
धानक समाज समिति के संरक्षक ओमप्रकाश डाबला ने कहा समाज को नई दिशा प्रदान करने में युवाओं की अहम भूमिका होती है।युवाओं को आगे आकर अपनी भागीदारी को समझना चाहिए और आगे आकर हर विषय पर अपनी राय को बेबाकी से रखनी चाहिए यह बात धानक समाज समिति संरक्षक ओमप्रकाश डाबला ने बावल हल्के के गांव बालावास जाट में आयोजित धानक समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता हरिराम पूर्व सरपंच बनीपुर द्वारा की गई। मीटिंग का संचालन महासचिव दयाराम मोरवाल द्वारा किया गया। मीटिंग में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मीटिंग में समिति के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, ओमप्रकाश डाबला,जेई विजयडाबला ,रवि प्रकाश इंदौरा ,,टीनू प्रधान,सुभाष सोलंकी,भूप सिंह खरेरा,,मुकेश कुमार प्रधान नाहड ब्लॉक,धर्मेंद्र कुमार प्रधान खोल ब्लॉक,गुलशन कुमार प्रधान डहीना ब्लॉक,गजराज निनानिया,महावीर निनानिया,मुकेश कुमार,जगत निनानिया,सन्नी कुमार,जोगेन्द्र कुमार,झम्मन सिंह,धर्म सिंह डाबला आदि ने अपने विचार रखे। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि समाज को नशे की बुराई से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा तथा शिक्षा के प्रति समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था जल्द की जाएगी।मृत्यु भोज को बंद करने के बारे में भी समाज को जागरूक किया गया तथा समाज के विभिन्न कार्यकर्मों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया ।मीटिंग के बाद धानक समाज की बावल ब्लाक की कमेटी का गठन किया गया। जिसमे शिवचरण बालावास को प्रधान,पप्पुमल साबन,सुभाषचंद्र रसियावास,सुरेंद्र कुमार धारण को उप-प्रधान, सोमदत्त को महासचिव,हंसराज को सह सचिव,अत्तर सिंह को कोषाध्यक्ष,करतार सिंह को सहकोषाध्यक्ष,प्रेस सचिव प्रीतम सिंह धारण , संजय माहौर को सहप्रेसचिव समन्वयक ईश्वरसिंह ,रोशनलाल मोरवाल को,संरक्षक बिशंबर को,कार्यकारिणी सदस्य रोहतास,जगदीश,हरिराम तथा महेंद्र सिंह को बनाया गया ।इस अवसर पर प्रभाती लाल बिहारीपुर,गोविंद,नरेश कुमार,रमेश चंद,हंसराज,राहुल,सत्यपाल ,संदीप सोलंकी,राकेश सोलंकी,प्रकाशचंद खनगवाल,अशोक कुमार मसीत,सुरेंद्र कँवाली,हुकमचंद,सुशील कुमार,बृहमदत्त,नत्थूराम,जगमोहन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

