देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* मन की बात का 128वां एपिसोड, PM ने कहा- नए साल की खरीदारी में वोकल फॉर लोकल अपनाएं, कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना शानदार

*2* प्रधानमंत्री ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, जिनमें संविधान दिवस का आयोजन, वंदे भारत पर आयोजित कार्यक्रम और राम मंदिर पर धर्म ध्वज का आरोहण शामिल है। पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का भी जिक्र किया।

*3* प्रधानमंत्री ने जामनगर के राजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा को याद किया। उन्होंने कहा भारत की महान संस्कृति में शांति और करुणा का भाव सर्वोपरि रहा है। दूसरे विश्वयुद्ध के समय जब चारों ओर भय का माहौल था। उस वक्त जामनगर के जामसाब राजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा ने विश्वयुद्ध के बीच यहूदी बच्चों की रक्षा की

*4* प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों के लिहाज से भी ये महीना भारत के लिए सुपरहिट रहा। पहले महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता। कुछ दिनों पहले ही बधिर ओलंपिक में 20 मेडल जीते। हमारी महिला टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग में भी हमारे खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते। हमारी ब्लाइंड महिला टीम ने बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीता। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। ये जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

*5* SIR की डेडलाइन 7 दिन बढ़ाई गई, 12 राज्यों में वोटर वेरिफिकेशन 11 दिसंबर तक चलेगा; फाइनल लिस्ट 14 फरवरी को जारी होगी

*6* रिजिजू बोले-विंटर सेशन में ठंडे दिमाग से काम की उम्मीद, SIR पर कहा- मैं EC का प्रवक्ता नहीं; कल से सत्र, आज सर्वदलीय बैठक हुई

*7* राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

*8* सर्वदलीय बैठक पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘शीतकालीन सत्र में हम आशा करते हैं कि सभी लोग शांत मन से काम करेंगे और गरमागरम बहस से बचेंगे। संसद में बहस होगी और मुझे उम्मीद है कि कोई व्यवधान नहीं होगा।’

*9* शीतकालीन सत्र: समाजवादी पार्टी की चेतावनी, SIR पर चर्चा नहीं हुई तो पार्लियामेंट नहीं चलने देंगे

*10* नेशनल हेराल्ड मामले में जुबानी जंग: ‘मोदी-शाह ‘बदले की सियासत’ कर रहे’, सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR पर कांग्रेस

*11* एमसीडी उपचुनाव में 3:30 बजे तक 31.13 फीसदी मतदान हुआ। चांदनी महल वार्ड में सबसे अधिक 41 फीसदी और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

*12* बांग्लादेश सीमा पर नए डिजाइन की फेंसिंग लगाने की तैयारी, बीएसएफ ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

*13* ‘मैं पीछे से वार नहीं करता, अकेले दिल्ली गया…’, सिद्दारमैया संग CM कुर्सी विवाद पर शिवकुमार की दो टूक

*14* पकड़े गए दो मौलवी: दिल्ली कार विस्फोट का रामपुर कनेक्शन आया सामने, एनआईए की टीम ने डाला डेरा

*15* तूफान दित्वाह तमिलनाडु के तट से 70 किलोमीटर दूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट

*16* वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ा

*17* IND-SA मैच- कोहली ने वनडे में 52वां शतक बनाया, तेंदुलकर से आगे निकले, सचिन ने 51 टेस्ट शतक लगाए; भारत का स्कोर 233/4

*18* अगले महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे, दिसंबर में 4 रविवार-2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button