देशराज्य

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*20 – नवम्बर – गुरुवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..20 - नवम्बर - गुरुवार*

*1* मोदी ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की, 9 करोड़ किसानों के खाते में ₹18000 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर; नेचुरल फार्मिंग पर जोर दिया

*2* ‘जब किसानों को गमछा लहराते देखा तो लगा बिहार की हवा तमिलनाडु में आ रही…’, कोयंबटूर में बोले पीएम मोदी

*3* नीतीश का इस्तीफा, आज 10वीं बार लेंगे शपथ, गांधी मैदान में समारोह, 2 मंच, 150 मेहमान, PM मोदी समेत 11 राज्यों के CM शामिल होंगे

*4* सुप्रीम कोर्ट बोला- संसद हमारे फैसले नहीं पलट सकती, गैरजरूरी बदलाव संविधान पर चोट पहुंचाता है; ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट 2021 के प्रावधान रद्द किए

*5* राज्यपाल की बिल मंजूरी की डेडलाइन, फैसला आज, CJI ने कहा था- गवर्नर बिल अटकाएंगे तो अदालत हाथ पर हाथ रखे नहीं बैठेगी

*6* आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने असम में युवाओं से कहा कि संगठन के बारे में राय बनाते समय पूर्वाग्रह या दुष्प्रचार पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य समाज को संगठित कर भारत को विश्वगुरु बनाना है।

*7* भागवत बोले- मुस्लिम-ईसाई भारतीय संस्कृति अपनाएं तो वे भी हिंदू, हिंदुत्व सीमाओं में नहीं बंधा; RSS प्रमुख हिंसा के बाद आज पहली बार मणिपुर आएंगे

*8* लोकतंत्र के लिए खतरा’: राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे देश के पूर्व जज-अधिकारी, EC की छवि खराब करने का आरोप

*9* कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कहा कि इंदिरा ने गरीबी, अभाव और असमानता को दूर करने के लिए समर्पित अपनी नीतियों से देश का कायाकल्प किया तथा उनकी उपलब्धियों को दुनिया भर में याद किया जाता है।

*10* कलश यात्रा के साथ आज से रामनगरी में शुरू होगा ध्वजारोहण महोत्सव, 25 को PM मोदी होंगे समारोह में शामिल

*11* महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई

*12* महायुति में सब ठीक नहीं? BJP और शिवसेना में तनाव के बीच अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, ‘मीटिंग कांड’ के बाद अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश

*13* ’11 दिन की रिमांड में भेजा गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल’, US से दिल्ली आते ही NIA ने किया था गिफ़्तार

*14* बुधवार दोपहर बेंगलुरु में एक पार्टी कार्यक्रम में शिवकुमार ने कहा, ‘मैं इस पद पर स्थायी रूप से नहीं रह सकता… साढ़े पांच साल हो चुके हैं और मार्च में छह साल हो जाएंगे।’ इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वह पार्टी की राज्य नेतृत्व टीम में बने रहेंगे। उन्होंने कहा ‘चिंता मत करो… मैं सबसे आगे रहूंगा।

*15* यह अलग बात है – क्या मैं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना रहूंगा?’ उप-मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही मैं यह जिम्मेदार छोड़ना चाहता था लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुझे पद पर बने रहने के लिए कहा। इसलिए मैंने अपना कर्तव्य निभाया

*16* लाल किले से कश्मीर तक हमने कराए हमले… और कराते रहेंगे’, PAK नेता का आतंकी हमलों पर बड़ा कबूलनामा

*17* राजस्थान के 16 जिलों में पारा 10° से नीचे, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी; दिल्ली-NCR में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप

*18* अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शेयर बाजारों में बढ़त के कारण आज भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुलने की संभावना
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button