देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें..*15 – नवम्बर – शनिवार*

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 15 - नवम्बर - शनिवार*

*बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में, PM मोदी गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे; नड्डा बोले- जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास चुना*

*’गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल पहुंचती है…’, नतीजों के बाद PM मोदी का CM ममता को संदेश*

*मोदी जी को नमन; बिहार में बंपर जीत पर नीतीश कुमार का पहला बयान*

*जहां-जहां पैर पड़े राहुल के, तहां-तहां बंटाधार’, जहां से निकली SIR के खिलाफ यात्रा, वहां पिछड़ी कांग्रेस*

*बिहार में NDA सरकार, तेजप्रताप हारे, बोले- तेजस्वी फेलस्वी है, मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता, जयचंदों ने RJD को खोखला किया*

*फरीदाबाद में मिले विस्फोटक की जांच के दौरान कश्मीर में बड़ा धमाका, 6 पुलिसकर्मी शहीद*

*1* बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, कट्टा सरकार कभी वापस नहीं लौटेगी: पीएम मोदी

*2* बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में, मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी; छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था। मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था।

*4* भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,  बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।

*5* ‘हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए…’ बिहार की जीत के बाद पीएम मोदी का बड़ा दावा

*6* अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है

*7* राहुल गांधी ने जहां तालाब में छलांग लगाकर पकड़ी थी मछली, वहां उम्मीदवार को 31 हजार वोटों से मिली हार

*8* शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था बिहार चुनाव, नतीजे भी चौंकाने वाले; करारी हार पर बोले राहुल गांधी

*9* मुसलमानों ने छोड़ा साथ, यादव भी रूठ गए; इस हार को भुला नहीं पाएगी RJD

*10* बिहार में ओवैसी की ‘पतंग’ छाई, AIMIM ने RJD, कांग्रेस, JDU और BJP चारों को हराया

*11* लोकसभा चुनाव 2024 में लगा था बीजेपी को झटका… हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार में गाड़ा झंडा

*12* राजस्थान का अंता उपचुनाव की सबसे बड़ी कहानी, सांकली गांव में 763 में से सिर्फ 1 वोट; खामोश रहा पूरा गांव

*13* ग्रामीणों के अनुसार चुनाव का बहिष्कार कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, यह वर्षों से उपेक्षा का जमा हुआ गुस्सा था, सांकली को जोड़ने वाली पांचों सड़कें हर मानसून में डुब जाती है, गांव कई-कई सप्ताह दुनिया से कट जाता है, ग्रामीण कहते हैं हम वोट देकर क्या करेंगे? हमारी सुनवाई ही नहीं होती, जब सड़क ही नहीं, तो विकास किसका?

*14* तीन और ‘आतंक’ के डॉक्टर गिरफ्तार, एक इमाम को भी दबोचा गया; डॉ. मुस्तकीम का चीन कनेक्शन आया सामने, सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुस्तकीम ने चीन से एमबीबीएस किया था और 2 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी में अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी। वहीं डॉ. मोहम्मद भी वहीं से एमबीबीएस कर इंटर्नशिप कर रहे थे।

*15* कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे, पहली पारी में 159 ही बनाए, भारत 37/1; राहुल-सुंदर नॉटआउट लौटे, बुमराह को 5 विकेट

*16* आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगा अडाणी ग्रुप, असम में भी ₹63,000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का ऐलान; विशाखापट्टनम में टेक पार्क बनाएगी कंपनी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button