देशराज्य

उचाना में पत्रकार एकता मंत्र द्वारा आयोजित रोजगार मेला सफल

पत्रकार एकता मंच द्वारा आयोजित रोजगार मेला सफल

*उचाना : पत्रकार एकता मंच द्वारा शिवानिया पब्लिक स्कूल, उचाना में आयोजित भव्य निःशुल्क रोजगार मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न* हुआ। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत शुक्राई नाथ जी विशेष रूप से पधारे। वहीं एसडीएम श्री राजेश कोथ, डीएसपी उचाना एवं उचाना विधायक ने भी मेले का निरीक्षण किया और मंच के इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान कई चयनित युवाओं को कंपनियों द्वारा जॉइनिंग लेटर भी वितरित किए गए।

रोजगार मेले को सफल बनाने में पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष जगरूप सहरावत ,पार्षद भारत भूषण, भाई मुनीष बंसल, विजय कुंडू, सुरेंद्र जांगड़ा, पत्रकार दीपक, पत्रकार सतीश शर्मा, डॉ. जय भगवान (बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी), मोहिंदर सैनी,समाजसेविका सुमन, पत्रकार अशोक मित्तल, चेतन कंदोला, प्रेम शर्मा, संजू शर्मा, दिशा-निर्देश देने वाले मास्टर रामप्रसाद जी, सभी सामाजिक संगठनों, कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा उकलाना, बरवाला, नरवाना व जींद से पधारे पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग रहा।

पत्रकार एकता मंच ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं सहयोगी संगठनों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष जगरूप सहरावत ने कहा कि सभी का सहयोग और आशीर्वाद हमें नई ऊर्जा देता है और इसी पारिवारिक भाव से हम आगे भी राष्ट्र निर्माण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु कार्य करते रहेंगे।

टीम – पत्रकार एकता मंच

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button