
सफेद मोर से भी कम दिखाई देते हैं विधायक चंद्रमोहन” – ओ. पी. सिहाग का तंज
सफेद मोर से भी कम दिखाई देते हैं विधायक चंद्रमोहन” – ओ. पी. सिहाग का तंज
“सफेद मोर से भी कम दिखाई देते हैं विधायक चंद्रमोहन” – ओ. पी. सिहाग का तंज
लंबे समय बाद पंचकूला की जनता ने देखे अपने विधायक, पीपल्स फ्रंट व जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा – अब सिर्फ दिखने से काम नहीं चलेगा, धरातल पर करना होगा काम
पंचकूला, 26 सितंबर :
पंचकूला की राजनीति में हलचल उस समय तेज़ हो गई जब पीपल्स फ्रंट पंचकूला के अध्यक्ष एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला अध्यक्ष ओ. पी. सिहाग ने स्थानीय विधायक चंद्रमोहन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “जिस तरह सफेद मोर कभी-कभार ही दिखाई देता है, वैसे ही पंचकूला के लोग अपने विधायक के दर्शन करते हैं। आज तो लोगों ने लंबे समय बाद उन्हें देखा है।”
सिहाग ने कहा कि पंचकूला की जनता कई महीनों से अपने मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए विधायक को तलाश रही थी, लेकिन वे शायद ही कभी क्षेत्र में दिखाई देते हैं। “आज जब लोग उन्हें देखकर चौंक उठे तो माहौल कुछ वैसा ही था जैसा बरसात के बाद अचानक सफेद मोर नजर आ जाए।”
जनता की समस्याओं पर उठाए सवाल
ओ. पी. सिहाग ने कहा कि पंचकूला की जनता पानी-बिजली की किल्लत, टूटे-फूटे रास्ते, ट्रैफिक जाम, गंदगी, सेक्टरों की बदहाल व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। इन गंभीर मुद्दों पर विधायक की चुप्पी और अनुपस्थिति ने नागरिकों को निराश किया है।
उन्होंने कहा कि जनता विधायक से उम्मीद करती है कि वे सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि हर वक्त उनके बीच मौजूद रहें और समस्याओं के हल की दिशा में ठोस कदम उठाएं।
अब जनता को दिखाना होगा भरोसा
सिहाग ने कहा कि विधायक को अब केवल दिखावे से आगे बढ़कर वास्तव में काम करना होगा। “जनता ने राहत की सांस तो ली है कि आखिरकार उन्हें अपने विधायक दिख गए, लेकिन असली राहत तब मिलेगी जब उनकी परेशानियों का समाधान धरातल पर होगा। पंचकूला जैसे वीआईपी शहर की समस्याओं को अनदेखा करना जनता के साथ अन्याय है।”
गंभीर होकर निभाएं जिम्मेदारी
ओ. पी. सिहाग ने उम्मीद जताई कि विधायक चंद्रमोहन अब पंचकूला की जनता के बीच ज्यादा सक्रिय रहेंगे और जिम्मेदारी निभाने में गंभीरता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक का कर्तव्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द को दूर करना है।

