
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हरियाणा एवं बरिंदर गोयल पंजाब ने की शिरकत
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हरियाणा एवं बरिंदर गोयल पंजाब ने की शिरकत
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हरियाणा एवं बरिंदर गोयल पंजाब ने की शिरकत जींद , 7 सितम्बर :– अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के तत्वावधान में उतर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन समारोह का जींद स्थित श्याम गार्डन में आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों के विवाह योग्य जीवन साथी चुनने के लिए लगभग 1200 युवक-युवतियां एवं अभिभावक शामिल हुए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जींद के प्रधान एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता ने की। समारोह में उतर प्रदेश के विधायक महेश चंद्र गुप्ता,अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल,महासचिव रामधन जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग,कोषाध्यक्ष पवन बंसल व अन्य पदाधिकारी,कैथल नगर परिषद की चेयरमैन सुरभि जैन,लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआर ओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा एवं सुबेसिंह, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपचेयरमेन एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता सोनिया अग्रवाल खरखौदा,अग्रवाल संगठन महिला की प्रदेशाध्यक्ष डा रजनीश जैन,अग्रवाल समाज महिला विंग जिला जींद की प्रधान पुष्पा अग्रवाल,महासचिव मंजू सिंगला,कोषाध्यक्ष रेणू तायल,उपप्रधान डेजी जैन,समाज सेवी पवन गर्ग,महावीर कम्प्यूटर,घनश्याम गोयल, के के जैन, भारत भूषण व अन्य पदाधिकारियों,गणमान्य प्रतिष्ठित लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर अनेक समाज सेवियों को सम्मानित किया गया और अग्र सम्मान से भी नवाजा गया। समारोह में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समाज के नवयुवकों एवं नवयुवतियों के उज्ज्वल भविष्य,समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन आवश्यकता के साथ महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह परिचय सम्मेलन समाज में नए रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा आपसी एकता व सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ बनाएगा। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, विधायक महेशचंद्र गुप्ता,अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता,सोनिया अग्रवाल व अन्य वक्ताओं ने भी परिचय सम्मेलन को समाज के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का पवित्र मिलन होता है। यह सम्मेलन जीवन साथी के चयन के लिए युवाओं युवतियों के भविष्य को नई दिशा देते हुए समाज में नई ऊर्जा एवं एकता का संचार करने के लिए जरूरी एवं प्रभावी कदम है।
