देशहरियाणा

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *शनिवार- 02- अगस्त -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *शनिवार- 02- अगस्त -2025

1*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:25 बजे 51वें दौरे पर काशी आएंगे। वह तीन घंटे तक काशी में रहेंगे। विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सेवापुरी के गांव बनौली जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले दिव्यांगों को उपकरण देंगे। 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

*2* नितिन गडकरी ने साफ-साफ बोलने की वकालत की, कहा- राजनीति झूठ बोलना या चापलूसी करना नहीं

*3* मेरा अनुभव है कि छोटे लोग भी अच्छी बातों को भांप लेते हैं इसलिए राजनीतिक नेताओं को सकारात्मक रहना चाहिए, आगे यह भी कहा कि उनके विभाग में धन की कोई कमी नहीं है,धन कोई बाधा नहीं है,बाधा केवल यह है कि उसे खर्च नहीं किया जा रहा है,इस देश में धन और तकनीक की कोई कमी नहीं है, अगर यह लोग काम करने का फैसला कर लें,तो कोई समस्या नहीं होगी

*4* ‘पहलगाम हमले के अगले दिन ही ऑपरेशन सिंदूर के लिए तैयार थे तीनों सेनाओं के चीफ’, राजनाथ सिंह का खुलासा

*5* बुलाने पर आए नहीं और आरोप लगाते हैं, राहुल गांधी के एटम बम वाले बयान पर चुनाव आयोग का जवाब

*6* बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे पर शुक्रवार को जोरदार पलटवार किया है कि उनकी पार्टी के पास चुनावी अनियमितताएं साबित करने के लिए सबूतों का ‘एटम बम’ है। बीजेपी ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता के बयान को ‘अलोकतांत्रिक और अनुचित’ करार दिया है।

*7* भारत की अंतरिक्ष तकनीक की हो रही सराहना’, इसरो प्रमुख बोले- हमारी ताकत का लोहा दुनिया ने माना

*8* बांग्लादेश के मैप में भारत के 7 राज्यों का हिस्सा, संसद में कांग्रेस बोली- सरकार क्या कर रही; जयशंकर ने कहा- प्रोपेगेंडा से निपटने को तैयार

*9* पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, धार्मिक स्थल पर पथराव, गाड़ियों को आग लगाई; शिवाजी महाराज के अपमान के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था

*10* कानपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस की 2 बोगी पटरी से उतरी, झटका लगते ही चलती ट्रेन से यात्री कूदे; 9 ट्रेनों का रूट बदला गया

*11* जुलाई में ₹1.96 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, पिछले साल की तुलना में 7.5% बढ़ा; जून में GST से ₹1.85 लाख करोड़ जुटाए थे

*12* अनिल अंबानी के खिलाफ Look Out Circular जारी! ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन

*13* कमला हैरिस ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया, कहा- देश का पॉलिटिकल सिस्टम टूट गया, मैं इसे ठीक करने के काबिल नहीं

*14* ट्रम्प का रूस के पास 2 एटमी-पनडुब्बियां तैनाती का आदेश, कहा- गंभीर नतीजे भुगतने होंगे; पूर्व रूसी राष्ट्रपति बोले थे- अमेरिकी प्रेसिडेंट घबरा गए हैं

*15* ओवल टेस्ट में भारत 52 रन से आगे, इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट; तीसरे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे से होगा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button