देशराज्य

आज दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

1* शाह ने बताया- पहलगाम हमले के 3 आतंकी मारे गए, सेना ने ऑपरेशन महादेव में सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान ढेर; हमने भागने नहीं दिया

*2* शाह ने कहा कि चिदंबरम का बयान पाकिस्तान को ‘क्लीन चिट’ देने जैसा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकी हमले के दोषी तीनों आतंकवादी मारे जा चुके हैं, लेकिन विपक्ष इस बात से नाखुश लगता है। इसके साथ ही अमित शाह ने बताया कि पूरी तस्दीक के बाद ही ऑपरेशन महादेव को अंजाम दिया गया

*3* केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं आज चिदंबरम जी को कहना चाहता हूं और हमारे पास प्रूफ हैं कि वो तीनों पाकिस्तानी थे। तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर नंबर भी हमारे पास उपलब्ध हैं। ये राइफलें भी हैं, उनके पास से जो चॉकलेट मिली है, वो भी पाकिस्तान में बनी है। ये कहते हैं कि वो पाकिस्तानी नहीं थे, इसका मतलब है कि देश का एक पूर्व गृह मंत्री पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है

*4* लोकसभा में अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेहरू और इंदिरा के फैसलों को ऐतिहासिक भूल बताया। शाह ने कहा कि कांग्रेस को आतंकवाद और पाकिस्तान पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है

*5* गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार तीन पीढ़ियों से चीन प्रेम में लिप्त रहा है। उन्होंने कहा कि जब डोकलाम में भारतीय सेना चीन से आमने-सामने थी, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत से गुप्त मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने यह भी पूछा कि राजीव गांधी फाउंडेशन और चीन के बीच क्या समझौता हुआ था। नेहरू पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा परिषद की सदस्यता ठुकराकर चीन को खुश किया

*6* लोकसभा में प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि सबसे पहले मैं उन सैनिकों, जवानों को नमन करना चाहती हूं, जो दुर्गम क्षेत्रों में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। 1948 से लेकर अब तक हमारे देश की अखंडता की रक्षा करने में उनका बड़ा योगदान है। हमारी आजादी अहिंसा के आंदोलन से हासिल हुई, लेकिन उसे कायम रखने में हमारी सेना का बहुत बड़ा योगदान है।

*7* ‘कश्मीर में लोग सरकार भरोसे गए और उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया’ लोकसभा में प्रियंका गांधी

*8* प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार टीआरएफ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘टीआरएफ ने कई आतंकी हमले किए, लेकिन 2023 में उसे आतंकी संगठन घोषित किया गया। एक संगठन इतना बड़ा हमला करता है और सरकार को पता नहीं चला? हमारी एजेंसियां हैं, इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा, क्या किसी ने इस्तीफा दिया? खुफिया विभाग गृह मंत्रालय के तहत आता है, क्या गृह मंत्री ने इसकी जिम्मेदारी ली

*9* वसुंधरा मोदी से मिलीं, राजस्थान सीएम भी दिल्ली में थे, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासत तेज, उपराष्ट्रपति की रेस से जोड़कर देखा जा रहा

*10* विधानसभा से पास बिल को राष्ट्रपति-राज्यपाल की मंजूरी कब तक, SC में 19 अगस्त से सुनवाई, CJI की बेंच बोली- केंद्र-राज्य 12 अगस्त तक पक्ष रखें

*11* भारत को ‘प्रलय’ मिसाइल के परीक्षण में मिली सफलता, डीआरडीओ ने कहा- लक्ष्य पर सटीक हमला

*12* कोई गड़बड़ी निकली तो हम हस्तक्षेप करेंगे, बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट में 12 अगस्त को होगी सुनवाई

*13* 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए नागचंद्रेश्वर के दर्शन, उज्जैन में 2 किमी लंबी लाइन; सेंधवा के नांगलवाड़ी में 50 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे

*14* फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द मिल सकती है नई सुविधा, अभी लेनदेन के लिए PIN का इस्तेमाल होता है

*15* हिमाचल में बादल फटा, घरों में घुसा मलबा, एमपी में भोपाल समेत 34 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट; राजस्थान के 12 जिलों में स्कूल बंद

*16* अमेरिका-EU ट्रेड डील से फ्रांस नाराज, कहा- ट्रम्प सिर्फ ताकत की भाषा समझते हैं, फ्रेंच PM बोले- ये डील यूरोप के लिए काला दिन

*17* गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर कर रहा है कारोबार

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button