देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे

 

*1* इमरजेंसी के 50 साल-PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा, मोदी ने लिखा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया; खड़गे का जवाब- ये झूठ छिपाने का नाटक

*2* ‘किस तरह संविधान की भावना का उल्लंघन किया गया? कोई भी भारतीय कभी नहीं भूलेगा’; आपातकाल पर पीएम मोदी

*3* पीएम मोदी ने कहा 1975 से 1977 तक के काले दिनों की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि जो लोग उस दौर को याद करते हैं या जिनके परिवार उस समय अत्याचार के शिकार हुए, वे सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करें। इससे आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल की असलियत समझने का मौका मिलेगा।

*4* ‘बीते 11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लागू’, कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला,महात्मा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया जा रहा है, अल्पसंख्यक डर में जी रहे हैं, दलित और अन्य हाशिए पर पड़े वर्गों पर निशाना साधा जा रहा है, मंत्री नफरती भाषण दे रहे हैं और उसके बदले उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।’

*5* कांग्रेस की नीयत आज भी तानाशाही वाली’, आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी नड्डा ने कसा तंज

*6* ‘मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा, जय हिंद, जय भारत’, स्पेस से शुभांशु शुक्ला का आया पहला मैसेज,अंतरिक्ष पहुंचकर एस्ट्रोनॉट शुभांशु बोले- व्हाट ए राइड

*7* 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं शुभांशु शुक्ला…पीएम मोदी ने दी

*8* भावुक हुए शुभांशु शुक्ला के माता-पिता,ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम खुश हैं। मां आशा शुक्ला ने कहा कि सब खुश हैं। ये खुशी के आंसू हैं.

*9* इजराइल से आज 224 भारतीय नागरिक लौटे, भारतीय दूतावास ने ईरान में ऑपरेशन सिंधु बंद किया, इजराइल-ईरान में सीजफायर के बाद फैसला

*10* जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर आग का गोला बना, ड्राइवर जिंदा जला, गाड़ियां छोड़कर भागे लोग, लंबा जाम भी रहा

*11* राजा मर्डर केस-इंदौर में नाले के पीछे पिस्टल मिली, शिलोम के घर के बाहर खड़ी कार से 1 लाख कैश बरामद; अब सोनम का लैपटॉप बाकी

*12* हल्द्वानी में कार नहर में गिरी, 4 की मौत, इनमें 3 दिन का बच्चा भी; सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश, जम्मू में नदी में युवक फंसा

*13* अमेरिकी हमला ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने में नाकाम, US मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- मामूली नुकसान हुआ; ट्रम्प बोले- रिपोर्ट झूठी

*14* सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,756 पर बंद, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा; NSE के IT, ऑटो और रियल्टी सहित सभी सेक्टर्स चढ़े

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button