देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *शनिवार – 14- जून – 2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *शनिवार - 14- जून - 2025

 

*1* DGCA बोला-हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की जांच जरूरी, फ्यूल सिस्टम, इंजन कंट्रोल और टेक ऑफ का रिव्यू होगा; अहमदाबाद हादसे के बाद फैसला

*2* अहमदाबाद में क्यों क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, अब चलेगा पता; मिल गया ब्लैक बॉक्स

*3* एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति दो दिन पहले हुए हादसे के कारणों का पता लगाएगी

*4* इसरो-नासा रॉकेट लीकेज दूर करने में जुटे, नारायणन बोले- एक्सिओम-4 मिशन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

*5* गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में बाड़मेर जिले के एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश (20) की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को जयप्रकाश का शव उसके पैतृक गांव बोर चारणान पहुंचा तो हजारों लोगों की भीड़ उसे आखिरी विदाई देने के लिए उमड़ गई।इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। गमगीन माहौल में बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। देखें

*6* विमान हादसे से खुशियां गम में बदली: बेटे ने स्कॉटलैंड में खरीदा था घर, गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे माता-पिता

*7* फोन पर प्रधानमंत्री मोदी-नेतन्याहू के बीच हुई बात, इजरायली PM से कहा-इलाके में जल्द हो शांति की बहाली

*8* राजस्थान-केरल में कोरोना से दो की मौत, देश में अब तक 79 जानें गईं, 7134 एक्टिव केस; राम मंदिर में मजदूर कोविड पॉजिटिव निकला

*9* ठाणे रेल हादसे के बाद एक और दुर्घटना, घाटकोपर में लोकल ट्रेन से उतरते समय फिसलने से यात्री की मौत

*10* हर-हर महादेव’ के जयकारे के साथ शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश राज्य मंत्री ने रवाना किया पहला जत्था

*11* ईरान पर ‘शानदार’ हमला किया, अभी तो शुरुआत है; ट्रंप ने की इजरायल की तारीफ, ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था, अब भी समय है…’; परमाणु समझौते को लेकर ट्रंप ने दी धमकी

*12* इजराइल का दोबारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला, ईरान ने जवाब में 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं; दावा- इजराइली रक्षा मंत्रालय में गिरी मिसाइल

*13* राजस्थान में बरसी ‘आग’; टूटा रिकॉर्ड, गंगानगर में 49 डिग्री पार तापमान, रेड अलर्ट।

*===============================*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button