देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शुक्रवार 30- मई – 2025*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *शुक्रवार - 30- मई - 2025*

 

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशकों में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने कई क्षेत्रों में अच्छे शोध किए हैं, बेहतर नतीजे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर देश के प्रगतिशील किसान भी अपने प्रयोगों से कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए हैं। उन्होंने उत्पादन को बढ़ाया है और सफल प्रयोग किए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों के सफल शोध और प्रगतिशील किसानों के सफल प्रयोगों की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचना बहुत जरूरी है

*2* केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान 2170 टीमें देशभर के 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और करीब डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेगी।

*3* पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने सबसे पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि टर्मिनल आधुनिक तकनीक और सुख-सुविधा से लैस है

*4* प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर को देंगे 47,573 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना से सीधे कानपुर आएंगे। प्रधानमंत्री करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे।

*5* सीजफायर के लिए कभी नहीं हुआ व्यापार का जिक्र, ट्रंप के टैरिफ दावों को भारत ने फिर किया खारिज

*6* PAK को सौंपने होंगे कुख्यात आतंकी, दे दी थी लिस्ट; सिंधु समझौते पर भी भारत की दो टूक

*7* उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना सामाजिक न्याय लाने के लिए एक परिवर्तनकारी कदम होगी। उन्होंने साथ ही इस बात को खारिज कर दिया कि इससे समाज में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि विचारपूर्वक एकत्रित जातिगत आंकड़ा एकीकरण का माध्यम होगा, जैसे शरीर की एमआरआई होती है

*8* राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, PAK गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए की राहत पैकेज की मांग,शनिवार को राहुल गांधी ने पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने 7 से 10 मई के बीच सीमा पार हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और अन्य पीड़ितों से मुलाकात की।

*9* प्रधानमंत्री पर ममता बनर्जी की विवादित टिप्पणी, कहा- पीएम ऐसे बात कर रहे, जैसे हर महिला के पति हों; मोदी सरकार घर-घर पहुंचाएगी सिंदूर

*10* परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! अमरनाथ यात्रा होगी सुरक्षित; CAPF की 580 कंपनियों के तैनाती का आदेश

*11* पाक की फिर खुली पोल, खूंखार आतंकियों के साथ दिखे शहबाज के मंत्री; जमकर पढ़े कसीदे

*12* वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भारत में हीट वेव यानी भीषण गर्मी अब ज्यादा लंबी चलेंगी और अधिक इलाकों को प्रभावित करेंगी, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम घटनाओं में इजाफा हुआ है। यह खुलासा शोध समूह क्लाइमेट ट्रेंड्स के इंडिया हीट समिट 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वायुमंडलीय विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृष्ण अच्युता राव ने किया है।

*13* ओला का घाटा दोगुना हुआ, ₹870 करोड़ पहुंचा, चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 62% घटा; शेयर 6 महीने में 39% गिरा

*14* सिर्फ 10 ओवर में पंजाब किंग्स को चखाया हार का स्वाद, आठ विकेट से जीतकर फाइनल में RCB, क्या 17 साल बाद जीतेगी पहला खिताब

*15* ट्रंप को टैरिफ वसूलने की इजाजत, पहले लगाई थी रोक; अदालत ने अमेरिकी सरकार को दी राहत

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button