
हरियाणा
डाबला ने सहादतनगर( कोसली )के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला शुरू करने की मांग उठाई
डाबला ने सहादतनगर( कोसली )के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला शुरू करने की मांग उठाई
डाबला ने सहादतनगर( कोसली )के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला शुरू करने की मांग उठाई
कोसली, संदीप डाबला
संत कबीर जन अम्बेडकर शिक्षा समिति के प्रधान ओमप्रकाश डाबला ने कोसली उपमंडल के गांव शहादतनगर में नवनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक पत्र लिखा है।
डाबला ने बताया कि 2022-23 में शहादत नगर नर्सिंग कॉलेज के लिए पांच करोड़ का बजट पास हुआ था।
लेकिन भवन का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पाया और न ही इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कोई जुर्माना भी लगाया गया है। डाबला ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में नई कक्षाएं जुलाई-अगस्त2024 में शुरू होनी थी । लेकिन भवन निर्माण में देरी के कारण कक्षाएं शुरू नही हो पाई।डाबला ने सरकार से पुरजोर मांग करी कि इस सत्र 2025 में नर्सिंग कॉलेज के एडमिशन शुरु किए जाएं।

