पंजाब

एमएस एन्क्लेव में लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जताया रोष प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर के झूलते तार दे रहे हादसों को न्योता

ट्रांसफार्मर के झूलते तार दे रहे हादसों को न्योता

एमएस एन्क्लेव में लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जताया रोष प्रदर्शन
जीरकपुर ढकोली के एमएस एन्क्लेव में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा उनके एरिया में लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर की तारे काफी नीचे लगा रखी है जिस कारण हादसे का खतरा रहता है। तारें नीचे होने के चलते गाय व मवेशियों को करंट लगने का खतरा रहता है। एमएस एन्क्लेव के निवासियों का कहना है कि इस संबंधी वे कई बार पावरकॉम के अधिकारियों को शिकायत दे चुके है और ऑनलाइन भी शिकायत कर चुके है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ और ट्रांसफार्मर के नीचे झूलती नंगी तारे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

एम एस एन्क्लेव निवासी
मनीषा सौरब, रविंद्र जैन, प्रदीप सिंघल, राजीव राणा, अजित जैन, सुनीता सिंघल, अभिषेक शर्मा, एसएस यादव, प्रेम लता भंडारी, जॉनी राणा समेत अन्य ने कहा कि उनके एरिया में कई ऐसे ट्रांसफार्मर है जोकि हादसों को न्यौता दे रहे है। कई घरों के नजदीक लगे हुए है और गली में बच्चे भी खेलते है ऐसे में हमेशा डर रहता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तो जैसे तैसे माँ-पाप संभाल लेते है लेकिन पशुओं के लिए मुश्किल हो जाता है। बिजली की चपेट में आने का खतरा रहता है। कुछ ट्रांसफार्मर के नजदीक कूड़े का ढेर लगे रहते है जिसमें पशु मुंह मारते रहते है। उन्होंने पावरकॉम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर के नीचे झूलती तारों को ठीक करने की मांग की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button