हरियाणा

वायदों से मुकरना भाजपा की आदत लक्ष्मी योजना के सिलेंडर में भी की 50 रुपये की वृद्धि:डाबला

वायदों से मुकरना भाजपा की आदत लक्ष्मी योजना के सिलेंडर में भी की 50 रुपये की वृद्धि:डाबला

वायदों से मुकरना भाजपा की आदत लक्ष्मी योजना के सिलेंडर में भी की 50 रुपये की वृद्धि:डाबला

08 अप्रैल ओमप्रकाश

युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की वायदों से पलटना आदत बन गई है। चुनाव के बाद अब जनता को झटके पर झटके दिए जा रही है, यह सरकार अपने ही संकल्प पत्र के वायदों से मुकर रही है, हरियाणा सरकार ने बजट में लक्ष्मी योजना के तहत हर माह हर महिला को 2100 रुपये देने की घोषणा तक का कोई जिक्र नहीं किया तो दूसरी ओर केंद्र सरकार ने हर घर ग्रहण योजना के तहत हर महिला को 500 रुपये में गैैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी मगर उसमें भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी। सरकार को कम से कम अपने वायदे पर कायम रहते हुए जनता के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि सोमवार का दिन देश के लिए किसी आफत से कम नहीं है। पहले शेयर बाजार में भीषण गिरावट ने लोगों के होश उड़ा दिए। इसके साथ ही सरकार ने लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई फैसलों का ऐलान कर दिया। इनमें रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा करना शामिल है। सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। रसोई गैस की महंगाई से उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों और सामान्य लोगों दोनों को नुकसान होगा। गैस की नई कीमतें 08 अप्रैल से लागू कर दी गई है। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब एक सिलेंडर 553 रुपये में मिलेगा। पहले यह 503 रुपये का था। वहीं, सामान्य ग्राहकों को 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 853 रुपये में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार रसोई गैस पर सब्सिडी पहले ही बंद कर चुकी है, जबकि सिलेंडर के दाम भी नियमित अंतराल पर बढ़ाए जा रहे हैं। एक तरफ सरकार खाना बनाने के लिए हर घर गैस पहुंचाने का दम भर रही है तो दूसरी ओर सिलेंडर के दाम बढ़ाकर गरीब आदमी की पहुंच से इसे दूर कर रही है। सरकार को तुंरत बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button