देशराज्य

देश राज्यों से आज की बड़ी खबरें मंगलवार – 08- अप्रैल – 2025

*मंगलवार - 08- अप्रैल - 2025* आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

1* एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ी, पर महंगे नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल, आदेश के आधे घंटे बाद केंद्र की सफाई- यह खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी

*2* एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। इस फैसले के बाद आज से लोगों को एक सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा देने होंगे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। अब एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये का मिलेगा, जो पहले यह 803 रुपये का था

*3* राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के चर्च का किया दौरा, कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर दी श्रद्धांजलि

*4* गुजरात में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों पर होगा मंथन,गांधी-सरदार के नाम पर राजनीतिक सूखा मिटाने की तैयारी में कांग्रेस, गुजरात में 63 साल बाद हो रहा अधिवेशन

*5* बिहार-राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व विधायक ने पटककर मारा, 20 मिनट में राहुल गांधी ने खत्म की मीटिंग

*6* अब भारत लाया जा सकेगा तहव्वुर राणा, 26/11 के आरोपी की अर्जी US सुप्रीम कोर्ट में खारिज

*7* अब देश में ही बनेगा Mi-17 V5 हेलीकॉप्टरों के लिए वारफेयर सूट-उपकरण, रक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम

*8* नया वक्फ कानून-SC याचिकाओं की अर्जेंट सुनवाई पर विचार करेगा, अब तक 12 याचिकाएं दाखिल, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिल की कॉपी फाड़ी गई

*9* कंगना रनोट बोलीं- PM मोदी मनुष्य नहीं अवतार, 2014 से पहले देश को सब खा रहे थे, प्रधानमंत्री आए तो विकास शुरू हुआ

*10* पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर धमाका हुआ है। धमका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई

*11* IPL में आज CSK vs PBKS, हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी चेन्नई, पंजाब के पास शानदार शुरुआत बरकरार रखने का मौका

*12* क्रुणाल ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत, हार्दिक-तिलक की तूफानी पारियां बेकार, RCB ने MI को वानखेड़े में 10 साल बाद हराया

*13* ट्रंप की चीन को खुली धमकी, बोले- ‘नहीं हटाया अमेरिका पर लगा 34% टैरिफ तो लगा देंगे 50 परसेंट का टैक्स’

*14* जैसे को तैसा, ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ 27 देशों का समूह, लगाएगा 25 फीसदी जवाबी टैरिफ

*15* देशभर में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान के कारण कुछ राहत महसूस की जा रही है
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button