देशराज्य

3 अप्रैल आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*Today News ♥

*वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा ने रात 2 बजे दी मंजूरी;*

*1* वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, पक्ष में 288, विरोध में 232 वोट, आज राज्यसभा में पेश होगा; मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव पास

*2* शाह बोले-वक्फ बिल चोरी के लिए नहीं, गरीबों के लिए, एक मेंबर कह रहे अल्पसंख्यक स्वीकार नहीं करेंगे; यह सरकार का कानून, मानना पड़ेगा

*3* अमित शाह ने कहा कि ‘विपक्ष को वोटबैंक चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है कि हम वोटबैंक के लिए कोई कानून नहीं लाएंगे। कानून न्याय के लिए होता है, लोगों के कल्याण के लिए होता है।

*4* अमित शाह ने कहा कि जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं तो मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि वक्फ मुस्लिम भाइयों की धार्मिक क्रिया-क्लाप और उनके बनाए हुए दान से ट्रस्ट है… उसमें सरकार कोई दखल नहीं देना चाहती है। मुतवल्ली भी उनका होगा, वाकिफ भी उनका होगा, वक्फ भी उनका होगा।

*5* वक्फ बोर्ड की नहीं चलेगी मनमानी, मुसलमानों के लिए सबसे महफूज देश भारत: संबित पात्रा

*6* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज आज के आदर्श हैं और उनके कार्य लोगों और राष्ट्र, दोनों के लिए अनुकरणीय हैं। भागवत ने नागपुर में मराठा शासकों पर कई पुस्तकें लिख चुके दिवंगत सुमंत टेकाडे की किताब ‘युगंधर शिवराय’ के विमोचन के बाद यह टिप्पणी की।

*7* मोहन भागवत ने कहा कि हेडगेवार, गोलवलकर और बाला साहेब देवरस ने कहा था कि संघ का कार्य यह व्यक्ति-आधारित नहीं है। लोग आते-जाते रहेंगे संघ कार्य निरंतर जारी रहेता है। पौराणिक काल में हनुमान आदर्श थे और इस आधुनिक युग में शिवाजी महाराज आरएसएस के आदर्श हैं

*8* गुजरात के जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश,एक पालयट की मौत, दूसरा गंभीर घायल; विमान के कई टुकड़े हुए, आग लगी

*9* अमेरिका ने भारत पर 26% ‘जैसे को तैसा टैरिफ’ लगाया, ट्रम्प ने कहा-मोदी अच्छे दोस्त, लेकिन सही व्यवहार नहीं; नए टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होंगे,भारत पर चीन-पाकिस्तान से कम टैरिफ लगाया

*10* मारुति की कारें महंगी, साल में तीसरी बार बढ़ेंगे दाम, बढ़ती लागत के चलते 8 अप्रैल से 7 कारों के दाम में ₹62,000 तक का इजाफा

*11* गुजरात की लगातार दूसरी जीत, बेंगलुरु IPL सीजन में पहला मैच हारी, बटलर ने नाबाद 73 रन बनाए

*12* MP-छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, अगले 7 दिनों तक राजस्थान-गुजरात में लू की संभावना; सौराष्ट्र में पारा 42 डिग्री पार
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button