हरियाणा

बिजली, टोल टैक्स और स्टांप डयूटी के रेट बढ़ा कर बीजेपी सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ी: अभय सिंह चौटाला

बिजली, टोल टैक्स और स्टांप डयूटी के रेट बढ़ा कर बीजेपी सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ी: अभय सिंह चौटाला

  • इंडियन नेशनल लोकदल
    बिजली, टोल टैक्स और स्टांप डयूटी के रेट बढ़ा कर बीजेपी सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ी: अभय सिंह चौटाला

वोट लेने के लिए झूठे वादे करना उसके बाद उन्हीं लोगों को लूटना बीजेपी की फितरत: अभय चौटाला

एचकेआरएन से बारह सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर उन्हें सडक़ पर लाकर खड़ा कर दिया, इसके अलावा हजारों लोगों को नौकरी से बाहर करने की तैयारी की जा रही है

कर्मचारियों और पेंशनधारियों के साथ किया धोखा डीए मात्र 2 प्रतिशत बढ़ाया, जबकि सांसदों की तनख्वाह 24 प्रतिशत बढ़ा दी गई वो भी अप्रैल 2023 से

बीजेपी सरकार ने प्रॉपर्टी के रेट इतने बढ़ा दिए हैं कि आम आदमी 50 गज का प्लाट भी नहीं खरीद सकता, कलेक्टर रेट की आड़ में स्टांप डयूटी 20 प्रतिशत बढ़ा दी, 200 गज के प्लाट की कंस्ट्रक्शन करने पर 45 हजार रूपए देने पड़ते हैं इडीसी चार्ज

चंडीगढ़, 2 अप्रैल। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने बिजली बिल, टोल टैक्स और कलेक्टर रेट की आड़ में स्टांप ड्यूटी के रेट बढ़ाने और एचकेआरएन के कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की बुनियाद पूरी तरह से झूठ पर टिकी है। चुनावों में झूठे वादे करके वोट लेना और उसके बाद में उन्हीं लोगों को लूटना इनकी फितरत है।
चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने यह वादा किया था कि पांच साल से पहले एचकेआरएन के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकालेंगे। लेकिन लगभग बारह सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर उन्हें सडक़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसके अलावा हजारों लोगों को नौकरी से बाहर करने की तैयारी की जा रही है। जहां आज महंगाई 6 प्रतिशत से बढक़र 7 प्रतिशत की दर से चरम पर पहुंच गई है बावजूद इसके सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए डीए मात्र 2 प्रतिशत ही बढ़ाया है। हद तो तब पार हो गई जब सांसदों की तन्ख्वाह 24 प्रतिशत बढ़ा दी गई वो भी अप्रैल 2023 से लागू की गई हैं। हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने एक बार भी बिजली के रेट बढ़ाने का जिक्र तक नहीं किया अब बिजली के रेट 47 पैसे बढ़ा दिए हैं। कलेक्टर रेट की आड़ में स्टांप ड्यूटी 20 प्रतिशत बढ़ा दी है। नायब सैनी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेस बेतहाशा बढ़ा दिए हैं अब 200 गज के प्लाट की कंस्ट्रक्शन करने पर 45 हजार रूपए देने पड़ते हैं। बीजेपी सरकार ने प्रॉपर्टी के रेट इतने बढ़ा दिए हैं कि आम आदमी 50 गज का प्लाट भी नहीं खरीद सकता।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button