गुजरातदेशराज्यवायरल

*8 और 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में होगा कॉंग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 हजार से अधिक देश भर से कॉंग्रेस के नेता करेंगे शिरकत, पहले दिन 8 अप्रैल को CWC की बैठक और दूसरे दिन 9 अप्रैल को होगा अधिवेशन👈*

*8 और 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में होगा कॉंग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 हजार से अधिक देश भर से कॉंग्रेस के नेता करेंगे शिरकत, पहले दिन 8 अप्रैल को CWC की बैठक और दूसरे दिन 9 अप्रैल को होगा अधिवेशन*

*8 और 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में होगा कॉंग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 हजार से अधिक देश भर से कॉंग्रेस के नेता करेंगे शिरकत, पहले दिन 8 अप्रैल को CWC की बैठक और दूसरे दिन 9 अप्रैल को होगा अधिवेशन👈*

*पार्टी ने अलग अलग राज्यों से शीर्ष नेताओं को चयनित कर अधिवेशन के लिए 15 सदस्यीय ड्राफ़्टिंग कमेटी का भी किया गया गठन हरियाणा के बांगर इलाके से आने वाले और राजस्थान से राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को ड्राफ़्टिंग कमेटी का संयोजक बनाकर दी गई बड़ी जिम्मेवारी मध्य प्रदेश से निकल कर आई चौकाने वाली बड़ी बात बड़े सीनियर नेताओं को दरकिनार कर झाबुआ विधानसभा से युवा विधायक और कॉंग्रेस में राष्ट्रीय आदिवासी विभाग के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को ड्राफ़्टिंग कमेटी में कॉर्डिनेटर बनाकर बड़े बदलाव का दिया गया संदेश और 15 सदस्यों वाली ड्राफ़्टिंग कमेटी में महज दो ही महिलाओं को श्रीमती दीपा दास मुन्शी और श्रीमती रजनी पाटिल को शामिल कर आधी आबादी की बराबरी का हिस्सा रखने वाली महिलाओं की शीर्ष सियासत में भी प्रत्यक्ष की गई उपेक्षा और महिलाओं के साथ किया गया गौर अन्याय* *जिससे अधिवेशन से पहले ही कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर उठने लगे बड़े सवाल*
*अहमदाबाद अधिवेशन में पारित होंगे कई अहम प्रस्ताव और कॉंग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर होगा मंथन संगठन में बदलाव और जिला अध्यक्षों को पावर देने जैसे फैसलों पर लगेगी मोहर मल्लिकार्जुन खड़गे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के होंगे संबोधन*

*दरअसल 64 सालों के बाद गुजरात में कॉंग्रेस हाईकमान ने एक बड़ी रणनीति के तहत अधिवेशन करवाने का फैसला लिया गया है. क्योंकि एक तो गुजरात में कॉंग्रेस पिछले 30 सालों से सता से महरूम है, लिहाजा अधिवेशन के जरिए राहुल गांधी गुजरात नेताओं और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करना चाहते हैं, वहीँ दूसरा अधिवेशन में संगठन में बड़े बदलाव करने और जिला अध्यक्षों को सियासी शक्तियां देने का फैसला करके हाई कमान बड़ा संदेश देगा, अब देखना यह है कि गुजरात अधिवेशन से क्या रोडमैप कॉंग्रेस की दशा और दिशा तय करने का बनता है।* *यह सब तो भविष्य के गर्भ में छिपा है।*

*सुरेश पंघाल अहमदाबाद*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button