हरियाणा

चेयर पर्सन श्री अशोक कुमार, आईपीएस, आईजीपी साऊथ रेंज रेवाड़ी ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में एलएमसी की समीक्षा बैठक कर, सत्र 2025-26 से 11th में विज्ञान संकाय की कक्षा आरम्भ करने की अनुमति दी।

रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
रेवाड़ी की न्यू पुलिस लाइन, दिल्ली रोड स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में लोकल मैनेजमेंट कमेटी (एल•एम•सी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्कूल के चेयर पर्सन श्री अशोक कुमार,आईपीएस, आईजीपी साऊथ रेंज रेवाड़ी ने की। इस अवसर पर एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता आईपीएस, व डीएवी CMC से श्री डी•वी• सेठी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में डीएवी के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने भाग लिया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल की गतिविधियों और प्रबंधन की समीक्षा करना था।

चेयर पर्सन श्री अशोक कुमार, आईपीएस, ने अपने संबोधन में स्कूल की प्रगति की सराहना की और आगे की योजनाओं पर चर्चा की और मुख्यत कक्षा 11th में सत्र 2025-26 से विज्ञान ( नॉन मेडिकल) संकाय की कक्षा आरम्भ करने की अनुमति दी गई।

एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता जी ने अपने विचार साझा किए और स्कूल के विकास में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की पुलिस विभाग अपराध रोकने के साथ साथ शिक्षा की बेहतरी के लिए भी प्रयासरत हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमान नरेंद्र सिंह दहिया जी ने बैठक में स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी योजनाओं और रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की। आगामी सत्र में स्कूल को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्होंने अपने विचार रखे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button