
शिक्षा निदेशालय द्वारा पंचकुला में हरियाणा सरकार के टैबलेट प्रोग्राम की जो ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई उसके मुख्य बिंदु*
शिक्षा निदेशालय द्वारा पंचकुला में हरियाणा सरकार के टैबलेट प्रोग्राम की जो ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई उसके मुख्य बिंदु*
*टैबलेट ट्रेनिंग*
*शिक्षा निदेशालय द्वारा पंचकुला में हरियाणा सरकार के टैबलेट प्रोग्राम की जो ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई उसके मुख्य बिंदु*
*गर्मी की छुट्टियों में 10 वीं और 12 वीं की ऑनलाइन पढ़ाई टैब से होगी। इस बार की यह ऑनलाइन पढ़ाई पिछली बार की तरह whatsapp ग्रुप में काम भेजकर formality करने वाली न होकर टैब में मौजूद student app और teacher app से करवाई जाएगी। अब ऑनलाइन class पढ़ानी होगी, ऑनलाइन टेस्ट लेना होगा, ऑनलाइन ही होमवर्क दिया जाएगा।विद्यार्थी को यदि कोई प्रश्न या doubt होगा तो वह ऑनलाइन पूछ सकेगा और जब तक विषय अध्यापक उसका solution online नहीं दे देगा, तब तक वह online dashboard पर अध्यापक के स्तर पर pending show होता रहेगा।*
*प्रत्येक टीचर की employee id से उसका टैब मैप हो जाएगा और BEO, DEO से लेकर DSE तथा मुख्यमंत्री कार्यालय तक tab usage की सीधी रिपोर्ट automatic रूप से mobile device management (MDM) प्रणाली के माध्यम से पहुँच जाएगी। टीचर की ट्रांसफर होने पर भी उसका टैब पुराने स्कूल में जमा नहीं करवाया जाएगा बल्कि नए स्कूल में भी वह अपना वही टैब साथ लेकर जाएगा।*
*जल्द ही टीचर डायरी ऑनलाइन ही टैब से भरनी होगी, जो प्रिंसिपल के पास भी ऑनलाइन ही जाएगी*
*किस कर्मचारी का क्या role रहेगा ?*
*मास्टर ट्रेनर*- यह सभी PGT को टैब उपयोग करने की ट्रेनिंग देंगे। किस PGT ने ऑनलाइन पढ़ाने के लिए टैब का कितना उपयोग किया है इसका डैशबोर्ड भी मास्टर ट्रेनर के पास खुलेगा।
*लाइब्रेरी इंचार्ज*- Tab विद्यालय की लाइब्रेरी की प्रॉपर्टी होगी और लाइब्रेरी इंचार्ज इनका इंचार्ज होगा। प्रत्येक टैब विद्यालय की लाइब्रेरी के स्टॉक रजिस्टर में इंद्राज किया जाएगा। लाइब्रेरी इंचार्ज ही विद्यार्थियों को स्टॉक रजिस्टर में एंट्री करके बच्चों को tab issue करेगा।
यदि बच्चा SLC लेना चाहता है तो वह टैब को लाइब्रेरी इंचार्ज के पास जमा करवाएगा और लाइब्रेरी इंचार्ज से उसे NOC लेनी होगी।
*School Information Manager (SIM) एवं क्लर्क*- समस्त रिपोर्टिंग और data entry कार्य करना SIM की जिम्मेदारी होगी। मुख्य रूप से SIM Avsar पोर्टल पर टैब का IMEI नम्बर, online tab allocation, online grievance आदि का कार्य देखेगा।
प्रत्येक बच्चे एवं उसके अभिभावक के आधार नम्बर, address, SRN आदि excel में बनाकर विभाग को भिजवायेगा तथा MIS पोर्टल पर समस्त बच्चों का data update करेगा क्योंकि यहीं से सारा data sync होकर टैब की app में use होगा। साथ ही क्लर्क को computer typing और computer knowledge होना विभाग द्वारा अनिवार्य किया गया है, अतः क्लर्क भी इस कार्य में मदद करेगा।
*कक्षा इंचार्ज*- समस्त बच्चों का data collect करेगा। SIM कार्ड के लिए जरूरी ID proof को collect करेगा और उसकी ऑनलाइन एंट्री avsar report पोर्टल पर करना सुनिश्चित करेगा।
*विषय अध्यापक*- टैब के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाएगा, ऑनलाइन homework देगा, ऑनलाइन test लेगा, ऑनलाइन टीचर डायरी भरेगा। दिनांक 1 जुलाई के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी और सप्ताह में 12 पीरियड टैब से ऑनलाइन लेने जरूरी होंगे।
*विद्यालय मुखिया*- अपने विद्यालय के सभी PGT की मॉनिटरिंग करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि टैब का समुचित उपयोग बच्चे और टीचर कर रहे हैं। online टीचर डायरी को check और approve करेगा।
बच्चे और टीचर ने टैब पर क्या पढ़ा/पढ़ाया और कितना उपयोग किया इसकी पल-पल की रिपोर्ट रियल टाइम में mobile device management (MDM) सॉफ्टवेयर से प्रिंसिपल, BEO, DEO, DSE और CM Office को उनके डैशबोर्ड पर मिलेगी।
*अभी हिंदी,अंग्रेज़ी और सामाजिक विज्ञान की ऑनलाइन पढ़ाई टैब से होगी। बहुत जल्दी ही अन्य विषय भी इसमें जोड़ दिए जाएंगे।*

