उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

23 मार्च आज देश राज्यों से बड़ी खबरें

23 मार्च आज देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*रविवार 23 मार्च 2025*

1* RSS अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बांग्लादेश पर प्रस्ताव पारित, कहा- हिंदुओं का उत्पीड़न मानवाधिकारों का उल्लंघन; लगातार भारत विरोधी बयानबाजी आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक

*2* भारत विरोधी बयानबाजी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, RSS की बांग्लादेश को चेतावनी,RSS ने कहा- बांग्लादेश के हिंदू हमारी जिम्मेदारी, मोदी सरकार के प्रयासों से संघ संतुष्ट

*3* ‘दुनिया टैरिफ युद्धों से जूझ रही, हमें विकसित करने होंगे व्यापक ऊर्जा संबंध’, अर्थव्यवस्था पर बोले जयशंकर

*4* जयशंकर ने आगे कहा कि भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था को एक समग्र रणनीति की आवश्यकता है। भारत उन कुछ देशों में से है जो रूस और यूक्रेन, इस्राइल और ईरान, लोकतांत्रिक पश्चिम, वैश्विक दक्षिण, ब्रिक्स और क्वाड के साथ एक साथ जुड़ सकते हैं। जबकि ब्रिक्स भारत समेत प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह के बीच सहयोग के लिए एक मंच है, क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच एक कूटनीतिक साझेदारी है

*5* ‘लोग नहीं, नेता होते हैं जातिवादी’, गडकरी बोले- जातिगत भेदभाव को खत्म होना चाहिए,उन्होंने कहा कि इस बात की होड़ लगी हुई है कि कौन ज्यादा पिछड़ा है। सामाजिक असमानता को खत्म करने की आवश्यकता है। जातिगत भेदभाव को खत्म होना चाहिए। इसकी प्रक्रिया ”स्वयं से” शुरू होनी चाहिए

*6* केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जाति को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की आलोचना की और तर्क दिया कि वास्तविक सामाजिक उत्थान के बजाय चुनावी लाभ के लिए कृत्रिम रूप से विभाजन पैदा किया जाता है।

*7* गडकरी ने इस पर जोर देते हुए गडकरी ने कहा कि सच्चे नेतृत्व के लिए पोस्टर या विज्ञापनों की जरूरत नहीं होती। राजनीति को आत्म-प्रचार के बजाय समाज सेवा पर आधारित होना चाहिए। नेता चुनावी लाभ के लिए अपने समुदायों को अधिक पिछड़ा साबित करने की होड़ में लगे हैं।

*8* सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में मिले कैश का वीडियो किया सार्वजनिक, जले हुए नोटों की दिख रही गड्डियां

*9* JPC: ‘इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, गरीबों और महिलाओं को मदद मिलेगी, वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले किरेन रिजिजू

*10* महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की तरफ से इफ्तार पार्टी के दौरान दिए गए बयान पर भाजपा सांसद नारायण राणे ने तंज कहा है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि अजित पवार ने आंखें जांचने का नया धंधा शुरू कर दिया है।

*11* नागपुर हिंसा के बाद सुधर रहे हालात, कई इलाकों में राहत; कुछ में अभी भी सख्त निगरानी

 

*12* परिसीमन के बहाने DMK की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर, सीतारमण ने सीएम स्टालिन पर साधा निशाना

*13* राजस्थान दौसा जिले में मंदिर में हत्या, पुजारी ने ली पुजारी की जान; आरती के दौरान चाकू घोंपकर मार डाला, बताया जा रहा है कि मंदिर में वर्चस्व को लेकर दोनों पुजारियों के बीच झगड़ा हुआ था, पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है

*14* राजस्थान में चितौड़गढ़ स्थित कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में इस बार डेढ माह के भंडार एवं भेंट कक्ष में 29 करोड़ रुपए से अधिक की चढ़ावा राशि निकली है,जो इस अवधि का नया रिकॉर्ड है, इसके अलावा भक्तों ने सोना – चांदी भी भेंट किए

*15* ‘बिहार की जनता चाहती है बदलाव, नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं’, बोले प्रशांत किशोर

*16* RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, 7 विकेट से जीता IPL 2025 का पहला मैच; विराट-साल्ट चमके, KKR vs RCB: विराट कोहली की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंचा प्रशंसक, पैरों में गिरा; गले लगाया

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button