उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

18 march News आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

18 मार्च आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*मंगलवार – 18- मार्च – 2025*

👇🏻
*Today News

*1* न्यूजीलैंड के PM लक्सन ने पीएम मोदी के साथ गुरुद्वारे में टेका माथा, राष्ट्रपति से की मुलाकात

*2* पीएम मोदी ने दिया गंगा जल तो गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला… रक्षा, सुरक्षा और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

*3* पिछले महीने दो महीनों के बीच मोदी और गबार्ड के बीच दूसरी मुलाकात है। फरवरी, 2025 में अपने अमेरिका दौरे के दौरान इनकी मुलाकात हुई थी। रविवार को गबार्ड भारत दौरे पर आई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत की यात्रा करने वाली गबार्ड नए अमेरिकी प्रशासन की पहली वरिष्ठ अधिकारी हैं

*4* पीएम मोदी से मुलाकात से पहले गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की। इसमें दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने, खास तौर पर अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल व इससे जुड़ी प्रौद्योगिकी को साझा तौर पर विकसित करने के विषय पर गहन विमर्श हुआ।

*5* बजट सत्र के दूसरे फेज का पांचवां दिन, 8 मंत्रालयों की सालाना रिपोर्ट पेश होंगी; विपक्ष की डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड पर चर्चा की मांग

*6* औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच नागपुर के महाल में तनाव, पुलिस की अपील- बाहर न निकलें

*7* नागपुर हिंसा की इनसाइड स्टोरी: धार्मिक पुस्तक जलाने की अफवाह के बाद फैला तनाव, आमने-सामने आए दो गुट और फिर गाड़ीयां जलाना और पथराव शुरू हो गया

*8* जयंत पाटील बोले, नागपुर शांतिप्रिय शहर है,जो हुआ है उसे रोकने की आवश्यकता है ये शहर देवेन्द्र फडणवीस की विधानसभा है, नितिन गडकरी भी यही से आते है,सारे लोगों को मिलकर शांति की कोशिश करनी चाहिए, कभी ऐसी घटना यहां पर हुई नहीं थी

*9* नागपुर में 300 सालों में कभी दंगा नहीं हुआ, BJP का असली चेहरा फिर उजागर; खूब बरसी कांग्रेस

*10* नागपुर में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। नागपुर पुलिस ने शहर में अशांति फैलाने के आरोप में 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।  हंसपुरी इलाके में एक और झड़प के बाद कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। सीएम फडणवीस, नागपुर से सांसद नितिन गडकरी समेत तमाम लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है

*11* तेलंगाना – मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का ओबीसी वर्ग के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा रोजगार और सियासत में मिलेगा 42% आरक्षण

*12* हरियाणा की महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹2100, बजट में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का हुआ ऐलान

*13* भारत के लिए अच्छी खबर: टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम, आयात दो साल में सबसे कम

*14* ‘केवाईसी दस्तावेज़ के लिए ग्राहकों को बार-बार न परेशान करें’,आरबीआई गवर्नर का बैंकों को सख्त संदेश

*15* आरबीआई गवर्नर ने बैंकों को चेतावनी दी कि वे ग्राहकों की शिकायतों को गलत तरीके से वर्गीकृत न करें। ऐसा करना घोर नियामकीय उल्लंघन है। उन्होंने कहा, 2023-24 में में बैंकों को एक करोड़ ग्राहक शिकायतें मिली थीं। अगर अन्य विनियमित संस्थाओं के खिलाफ मिली शिकायतों को शामिल किया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाएगी।

*16* राजस्थान में BJP विधायक ने उठाई लाउडस्पीकरों की आवाज कंट्रोल करने की मांग, बढ़ा सियासी तापमान

*17* आंध्र प्रदेश CM बोले- अंग्रेजी केवल संवाद की भाषा, हिंदी सीखते हैं तो दिल्ली जैसी जगहों पर बेहतर तरीके से बातचीत कर सकते हैं

*18* कोरोना और 2008 की मंदी पर 2025 का व्यापार युद्ध भारी पड़ रहा है। एफआईआई ने निकासी के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशक 1.53 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं

*19* सोना पहली बार ₹88 हजार के पार, फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची, मारुति की कारें अगले महीने से 4% महंगी होंगी

*20* अमेरिकी इंटेलिजेंस हेड बोलीं-भारत में PAK समर्थित हमले इस्लामी आतंक, इससे अमेरिका समेत कई देशों को खतरा, ट्रम्प इससे लड़ रहे

*टुडे न्यूज़ हरियाणा *

 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button