
टैंकर से तेल चोरी करने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
सदर थाना पुलिस ने टैंकर से तेल चोरी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के गांव लाड बंजार निवासी मंदीप सिंह व गांव भवाड़ी निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है।
आरोपियों से पुलिस ने 1 पेट्रोल से भरा टेंकर, 1 पिकअप गाड़ी, 11 ड्रम में करीब 2200 लीटर इथेनॉल, 2 ड्रम में चोरी किया करीब 80 लीटर पेट्रोल, 5 खाली ड्रम, एक जनरेटर व तेल चोरी करने का अन्य सामान बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 15 मार्च को पुलिस को सूचना मिली की गंगायचा टोल प्लाजा के पास खेतो में बने एक कोटङे के पिछे तेल चोरी का धन्धा चल रहा है एक टैंकर से तेल निकालकर उसे पिकअप गाड़ी में रखे ड्रमों में डाला जा रहा है। जिस पर सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सत्य प्रकाश को साथ लेकर बताए हुए स्थान पर रेड की गई तो मौके पर दो व्यक्तियों को काबू करके नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम मंदीप सिंह निवासी गांव लाड बंजार जिला संगरूर पंजाब बतलाया व दुसरे ने अपना नाम विनय कुमार निवासी गांव भवाड़ी बतलाया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 पेट्रोल से भरा टेंकर, 1 पिकअप गाड़ी, 11 ड्रम में करीब 2200 लीटर इथेनॉल, 2 ड्रम में चोरी किया करीब 80 लीटर पेट्रोल, 5 खाली ड्रम, एक जनरेटर व तेल चोरी करने का अन्य सामान बरामद है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
