राज्यवायरलहरियाणा

जल शक्ति अभियान के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा गंभीरता से कार्य करें संबंधित अधिकारी : उपायुक्त अभियान के तहत अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की

जल शक्ति अभियान के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा गंभीरता से कार्य करें संबंधित अधिकारी : उपायुक्त अभियान के तहत अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की

  1. जल शक्ति अभियान के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा गंभीरता से कार्य करें संबंधित अधिकारी : उपायुक्त
    अभियान के तहत अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की
    रेवाड़ी, 10 मार्च ओमप्रकाश डाबला

जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जल शक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति की दिशा गंभीरता से कार्य करने के दिशानिर्देश दिए हैं। जल शक्ति अभियान 2024 के तहत जिले में हुए कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उन्होंने लंबित कार्यों को त्वरित गति और उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करवाने बेहतर करने की हिदायत दी। जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी की बचत व अतिरिक्त पानी का संग्रह करना है, ताकि भूमिगत जल स्तर ऊंचा उठ सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वकांक्षी अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा। विशेषकर पंचायत और सिंचाई विभाग को बेहतर तालमेल के साथ निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना होगा। अभी तक जल शक्ति अभियान के 75 कार्य पूरे हुए हैं।
उपायुक्त ने जिलावासियों से भी अपील की है कि वे अपने परिवार जनों, मित्रों और आस-पड़ोस के लोगों को भी जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित करें। इससे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा । बरसात के मौसम में जल सरंक्षण कर व पौधारोपण का कार्य कर हम इस अभियान को सफल बना सकते है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button