
*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ*
*124 मामलों का मौके पर किया समाधान*
*13 लाख 18 हजार 628 रुपए की देनदारी के समझौते हुए*
कोसली, 8 मार्च।ओमप्रकाश डाबला
एसीजे सीनियर डिवीजन अशोक कुमार की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 312 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 124 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
कोर्ट कैंपस में आज राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत में 312 मामले सुनवाई के लिए आए, जिनमें बैंक लोन, सिविल सूट, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न सरकारी विभागों से उपभोक्ता संबंधी मामलात शामिल थे।
कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आपसी सहमति से 124 मामलों का निपटान कर दिया गया। एसीजे सीनियर डिवीजन एवं एसडीजेएम अशोक कुमार के आदेश अनुसार वित्तीय मामलों में 13 लाख 18 हजार 628 रुपए की समझौता राशि घोषित की गई। न्यायधीश अशोक कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आम जन को त्वरित व सस्ता न्याय सुलभ होता है। लोक अदालत में एक बार फैसला हो जाने के बाद उसे अंतिम निर्णय माना जाता है, जिसकी आगे कोई अपील नहीं होती। कोर्ट में नालसा के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक समय-समय पर लोक अदालत लगाई जाती है।
इस अवसर पर पैनल एडवोकेट ईश्वर सिंह, रीडर अश्विनी कुमार, दिव्या सहित अनेक अधिवक्ता, बैंक अधिकारी, पीएलवी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
—————-
