देशराज्यवायरलहरियाणा

रेवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 36 पास बुक, 55 चेक बुक, 35 अकाउंट किट, 39 मोबाइल फोन, 98 एटीएम कार्ड व 14 सिम कार्ड किए बरामद।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने देश भर में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उड़ीसा के जिला पुरी के गांव शुक्ला हाल किरायेदार महारानी कालोनी पटना बिहार निवासी हाराप्रसाद बिसवाल, उड़ीसा के जिला पुरी के गांव शंकरपुर निवासी बीनू नायक, बिहार के जिला जानाबाद के गांव रसूलपुर निवासी राजू कुमार, बिहार के जिला अरवल के गांव बलौरा निवासी मनु कुमार व बिहार के जिला पटना के बैसानी टोला वार्ड नं 69 निवासी राहुल उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। आरोपियों की देश भर में साइबर ठगी के 82 मामलों में संलिप्तता पाई गई है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान साइबर ठगी के अन्य मामलों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव मुसेपुर निवासी वेदप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 9 जनवरी को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले उसे बताया कि वह उसके पास एक एप भेज रहा है। जिसे इंस्टाल करने के बाद बैंकिंग की सभी सुविधाएं मोबाइल फोन पर ही मिल सकेंगी। इसके बाद उसके पास एक एप भेजी गई, जिसे इंस्टाल करने के बाद उसके बैंक खाते से 5.23 लाख रुपये डेबिट हो गए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच में पता चला कि वेदप्रकाश के खाते से ट्रांसफर की गई रकम बिहार के जिला पटना नाहर रोड बजरंगपुरी गई घाट निवासी हाराप्रसाद बिसवाल के खाते में गई है। वह मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। जिस पर साइबर थाना रेवाड़ी से एक टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम को बिहार पहुंचने के बाद हाराप्रसाद के साथ-साथ मामले में संलिप्त उड़ीसा के जिला पुरी के गांव शंकरपुर निवासी बीनू नायक, बिहार के जिला जानाबाद के गांव रसूलपुर निवासी राजू कुमार, बिहार के जिला अरवल के गांव बलौरा निवासी मनु कुमार व बिहार के जिला पटना के बैसानी टोला वार्ड नं 69 निवासी राहुल उर्फ सन्नी भी एक मकान में मिल गए। पुलिस ने पांचों को मौके पर ही दबोच लिया।

बड़ी संख्या में ठगी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंकों की 36 पास बुक, 55 चेक बुक, 35 अकाउंट किट, 39 मोबाइल फोन, 98 एटीएम कार्ड व 14 सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी राहुल उर्फ सन्नी के खिलाफ बिहार की आर्थिक अपराध शाखा में एक केस दर्ज होना पाया गया है। आरोपियों से मिले दस्तावेजों की जांच करने पर देश के विभिन्न राज्यों में 82 वारदातों का खुलासा हुआ है। उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button