
बावल थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के वार्ड नं 6 नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।
बावल थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के वार्ड नं 6 नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।
अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, स्टेट समाचार, ओमप्रकाश डाबला
बावल थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के वार्ड नं 6 नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 01 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि शेर सिंह निवासी गांव नंगला डूंगर जिला खैरथल राजस्थान जो गांव रसियावास में शिवाच भट्टे पर काम करता है तथा वही झुग्गी में रह रहा है। जिसके पास अवैध हथियार है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शेर सिंह निवासी गांव नंगला डूंगर जिला खैरथल राजस्थान बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की झुग्गी तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा व 03 जिन्दा रोंद को बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी शेर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो पूछताछ में आरोपी शेर सिंह ने बताया कि वह अवैध देशी कट्टा राजस्थान के जिला डिंग के वार्ड नं 6 नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू से खरीद कर आया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
