हरियाणा

पंचकूला में एचकेसीएल का वार्षिक सम्मेलन हुआ आयोजित, अध्ययन केंद्रों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग*

पंचकूला में एचकेसीएल का वार्षिक सम्मेलन हुआ आयोजित, अध्ययन केंद्रों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग*

*पंचकूला में एचकेसीएल का वार्षिक सम्मेलन हुआ आयोजित, अध्ययन केंद्रों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग*

हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Avengers) के अधिकृत अध्ययन केंद्रों के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, पंचकूला में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में हरियाणा भर से एचकेसीएल अधिकृत लर्निंग सेंटरों के लगभग 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य अध्ययन केंद्रों के कार्यों की समीक्षा, नई तकनीकों के समावेश और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करना था।
सम्मेलन का शुभारंभ एचकेसीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ अभिजीत कुलकर्णी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रथम सत्र में मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव राहुल शर्मा ने वर्ष 2024 में एचकेसीएल कोर्सेज में हुए दाखिलों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों के साथ अध्ययन केंद्रों को जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि डिजिटल शिक्षा को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाया जा सके।
वहीं, प्रादेशिक प्रबंधक जितेंद्र नेगी ने एचकेसीएल द्वारा 2024 में शुरू की जाने वाली नई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मार्केटिंग रणनीतियों में आवश्यक बदलावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
तकनीकी नवाचारों पर चर्चा करते हुए तापसी मित्तल एवं नैंसी वर्मा ने एचकेसीएल द्वारा शुरू की गई “एआई आधारित इंटरव्यू प्रणाली जो की मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रयोग में आएगी के बारे में विस्तार से बताया। इस एप्लिकेशन के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इंटरव्यू प्रैक्टिस कर सकते हैं, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अलावा एमकेसीएल महाराष्ट्र से आए महाप्रबंधक नटराज कटकधोंड ने अपने कार्यों में विभिन्न एआई टूल्स के उपयोग पर एक विशेष प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे एआई आधारित टूल्स से सेंटर्स अपने कार्यों को अधिक प्रभावी और इंटरएक्टिव बना सकते हैं।
कार्यक्रम प्रबंधक आशीष कुमार ने एचकेसीएल कोर्सेज की वर्तमान शिक्षा नीति के संदर्भ में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अध्ययन केंद्रों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे एचकेसीएल कोर्सेज को अपने नजदीकी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अधिक से अधिक पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि छात्रों को डिजिटल लर्निंग के अधिक अवसर मिल सकें।
सम्मेलन के समापन सत्र में, पिछले वर्ष विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकृत लर्निंग सेंटरों को सम्मानित किया गया। एचकेसीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ अभिजीत कुलकर्णी तथा कंपनी सचिव सुनीता अरोड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अध्ययन केंद्रों को सम्मानित किया। मंच संचालन अभिषेक रॉय द्वारा किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button