उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणा

22 फरवरी शनिवार की देश राज्यों से बड़ी खबरें

22 फरवरी शनिवार की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*22- फरवरी – शनिवार*टुडे न्यूज़ हरियाणा

*1* 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- यह सम्मेलन आजादी की लड़ाई का सार

*2* पीएम मोदी के एक खास अंदाज की वजह से खूब प्रशंसा हो रही है,दरअसल कार्यक्रम में पीएम मोदी शरद पवार का सहारा बने,और उन्होंने अपने हाथों से कुर्सी को पकड़कर पवार को उस पर बिठाया, इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पवार के सामने रखी बोतल को खोलकर गिलास में पानी डालकर उनके सामने किया,यह देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके

*3* सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, देश में मराठी भाषा ने हमें बहुत समृद्ध दलित साहित्य दिया है, अपनी आधुनिक सोच के कारण मराठी साहित्य ने विज्ञान कथाओं की रचना भी की है, अतीत में महाराष्ट्र के लोगों ने आयुर्वेद, विज्ञान और तर्क के क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया है, महाराष्ट्र और मुंबई में हिंदी फिल्मों के साथ साथ मराठी फिल्मों का दर्जा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,नई फिल्म छावा की इस समय धूम मची हुई है

*4* पीएम मोदी ने कहा कि आज शरद पवार के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है। इसलिए आप मराठी भाषा और मराठी संस्कृति के प्रति मेरे प्रेम से भली-भांति परिचित हैं। मैं आप विद्वानों जितना मराठी में पारंगत नहीं हूं, लेकिन मैंने मराठी बोलने, मराठी के नए शब्द सीखने का निरंतर प्रयास किया है

*5* ‘आतंकवाद को हल्के में मत लो’, जयशंकर ने बांग्लादेश को लगाई लताड़; पाकिस्तान को भी दिखाया आईना

*6* हमारे मामलों में विदेशी दखल चिंताजनक’, चुनाव में US फंडिंग वाले ट्रंप के बयान पर बोला विदेश मंत्रालय

*7* लोकसभा चुनाव में US फंडिंग के ट्रंप के दावों पर मचा हड़कंप, हरकत में आई भारत सरकार; जांच शुरू

*8* अमेरिका की एजेंसी USAID द्वारा कथित तौर पर 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग को लेकर भारत में सियासी घमासान छिड़ गया है,एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि यह फंडिंग भारत के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के लिए थी,इस रिपोर्ट ने सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी नोंकझोंक को जन्म दिया है, दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है

*9* ED ने BBC इंडिया पर ₹3.44 करोड़ जुर्माना लगाया, तीन डायरेक्टर्स पर भी एक्शन; FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप

*10* AIIMS: चिकित्सा शोध और अभ्यास का प्रमुख केंद्र बनेगा दिल्ली एम्स, नीति आयोग ने समिति का किया गठन

*11* केंद्र-किसानों की छठी वार्ता आज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे; पंधेर बोले- पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो 25 फरवरी को दिल्ली कूच

*12* नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के वीडियो हटाने के निर्देश, रेलवे ने X को नोटिस जारी कर 288 लिंक हटाने को कहा; 18 लोगों की मौत हुई थी

*13* राजस्थान: इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहने पर विधानसभा में हंगामा, छह विधायक निलंबित; विपक्ष ने सरकार को घेरा

*14* मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 2023-24 के बजट में आपने हर बार की तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था

*15* इसी बात पर कांग्रेस विधायक भड़क गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री की टिप्पणी पर विरोध करते हुए कहा कि यह क्या बकवास है। इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं। उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी।

*16* भाजपा ने डीके शिवकुमार का इस्तीफा मांगा, कर्नाटक के डिप्टी CM ने कहा था- भगवान भी आ जाएं तो बेंगलुरु का ट्रैफिक नहीं सुधार सकते

*17* चैंपियंस ट्रॉफी-साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हराया, रायन रिकेलटन ने सेंचुरी लगाई; कगिसो रबाडा को 3 विकेट मिले
*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button