
सोशल मीडिया से अश्लीलता बैन करने को लेकर विश्व हिन्दु तख्त सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा: वीरेश शांडिल्य
सोशल मीडिया से अश्लीलता बैन करने को लेकर विश्व हिन्दु तख्त सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा: वीरेश शांडिल्य
- सोशल मीडिया से अश्लीलता बैन करने को लेकर विश्व हिन्दु तख्त सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा: वीरेश शांडिल्य
विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता खत्म करने को लेकर उठाए कदम पर सुप्रीम कोर्ट का स्वागत किया
अंबाला। विश्व हिन्दु तख्त एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो रणबीर इलाहाबादिया की जमानत याचिका पर उसकी गंदी सोच पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की उसका वह स्वागत करते हैं और साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने के लिए केंद्र सरकार से उसका प्लान पूछा उसका भी स्वागत किया। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह की अश्लीलता फैलाई जा रही है उससे बहन, बेटी, मां-बाप, पति-पत्नी एक दूसरे को देखकर शर्मिंदा होते हैं जब सोशल मीडिया पर अश्लीलता देखने को मिलती है। वीरेश शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर जो केंद्र सरकार जब नीति लाएगी देखी जाएगी लेकिन उससे पहले सुप्रीम कोर्ट सोशल मीडिया पर तुरंत अश्लीलता के तमाम वीडिया, फोटो, हटाने के आदेश दें और सोशल मीडिया को बैन करने के आदेश दें और खास कर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियों डालने व अश्लील सामाग्री, अश्लील भाषा, अमर्यादित भाषा में सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर सीधे तौर पर फेसबुक के खिलाफ कार्रवाई करने की गाइड लाइन केंद्र व राज्य सरकारों को जारी करे। विश्व हिन्दु तख्त एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस उम्र में बच्चे को केजी, यूकेजी व फस्ट कक्षा में दाखिल करवाया जाता है उससे पहले वह सोशल मीडिया पर अश्लीलता देख चुका होता है और मां बाप से अनेको सवाल भी बच्चा पूछता है जो देश की युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया बर्बाद कर रहा बल्कि भारतीय संस्कृति को भी तार तार कर रहा है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह विश्व हिन्दु तख्त की तरफ से बतौर इंटरवीनर याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे और मांग करेंगे कि बुराई का अंत तुरंत होना चाहिए उसे समय नहीं दिया जाना चाहिए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हमारा भारत गुरूओं का, पीरों का, फकीरों का, ऋषि मुनियों का देश है। इसी धरती पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया, इसी धरती पर भगवान राम ने पैदा होकर राक्षसों का अंत किया, इसी धरती पर कृष्ण ने कंस का अंत किया और सुप्रीम कोर्ट को भी अपनी भारतीय संस्कृति बचाने के लिए सोशल मीडिया से अश्लीलता हटाने के लिए व सोशल मीडिया पर अश्लीलता बैन करने का तुरंत आदेश देना चाहिए।

