
मिस्र दूतावास डॉ आयात सद्दा अहमद ओर एएमआर एलवाई अहमद महाप्रबंधक ने कोसली का दौरा किया कोसली
मिस्र दूतावास डॉ आयात सद्दा अहमद ओर एएमआर एलवाई अहमद महाप्रबंधक ने कोसली का दौरा किया कोसली
मिस्र दूतावास डॉ आयात सद्दा अहमद ओर एएमआर एलवाई अहमद महाप्रबंधक ने कोसली का दौरा किया
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
मंगलवार को मिस्र दूतावास, नई दिल्ली से डॉ. आयत सद्द अहमद और श्री एएमआर एएलवाई, महाप्रबंधक-इजिप्टएयर, नई दिल्ली ने एमडीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोसली का दौरा किया।
उनका मुख्य उद्देश्य”वैश्विक भागीदारी का सम्मान करना और संबंधों को मजबूत करना”है। एमडीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोसली के चैयरमैन होशियार लम्बरदार ने कोसली में पहुँचने पर सम्मानित विदेशी प्रतिनिधियों की मेजबानी की।उन्होंने कहा मेजबानों की उपस्थिति हमारे सहयोग को समृद्ध एवं नवाचार को बढ़ावा देगी और भारत और मिस्र के बीच एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह पहल शिक्षा संस्थानों के बीच द्विपक्षीय शिक्षा को बढ़ावा देगी जिससे भारतीय छात्र मिस्र में अध्ययन करेंगे और मिस्र विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता एमडीएस के साथ साझा करेंगे। इस अवसर पर जर्नल डायरेक्टर इजिप्ट एयर वेज अमर अली,नयन सिंह,सिराज खान,नेवी कमांडेंट राजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री राव रामनारायण, कर्नल अतुल चौधरी, हरविंदर मोहन, धर्मेंद्र यादव,भाजपा नेता वीरकुमार यादव,कांग्रेस नेता ओमप्रकाश डाबला, पूर्व डीएसपी सत्यवान यादव,सतबीर सिंह यादव,राजसिंह आर्य,जगदीश यादव व कॉलेज का स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

