
फिटनेस आइकन और ट्रेंडसेटर रीना सिंह कंवर बनीं युवाओं की प्रेरणा, मोटिवेशनल रील्स से बटोरी सुर्खियाँ
फिटनेस आइकन और ट्रेंडसेटर रीना सिंह कंवर बनीं युवाओं की प्रेरणा, मोटिवेशनल रील्स से बटोरी सुर्खियाँ
फिटनेस आइकन और ट्रेंडसेटर रीना सिंह कंवर बनीं युवाओं की प्रेरणा, मोटिवेशनल रील्स से बटोरी सुर्खियाँ
चंडीगढ़ 18 फरवरी (संदीप सैनी) आज रीना सिंह कंवर युवाओं के लिए फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुकी हैं। अपनी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए वे न केवल फिटनेस टिप्स देती हैं, बल्कि मोटिवेशनल कंटेंट से भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं। उनके वीडियो में वर्कआउट रूटीन, हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स और पॉजिटिव सोच को अपनाने के संदेश होते हैं, जो खासकर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।
रीना की खासियत उनकी प्रैक्टिकल अप्रोच और एनर्जेटिक अंदाज है, जिससे वे लाखों फॉलोअर्स के बीच लोकप्रिय हो गई हैं। उनके अनुसार, “फिटनेस सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि दिमाग और आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी है।”
उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी बढ़ती फॉलोइंग यह दिखाती है कि लोग उनके संदेशों को न केवल पसंद कर रहे हैं बल्कि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लागू भी कर रहे हैं। फिटनेस के प्रति उनका जुनून और मोटिवेशनल अंदाज उन्हें युवाओं की आइकन बना रहा है।

