
हिसार:इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 11 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद।*
इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 11 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद।*
हिसार पुलिस ने स्कूटी चोर को पकड़ा
*इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 11 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद।*
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार सीआईए ने 14 जनवरी को एमिनेंट मॉल के पास से इलैक्ट्रिक स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपियों आदमपुर निवासी अमन और खारा बरवाला निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अलग अलग जगह से चुराई गई 11 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।
सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 14 जनवरी की दोपहर को एमिनेंट मॉल के पास से इलैक्ट्रिक स्कूटी चोरी की थी। जिसके बारे में मंगाली आकलन निवासी एक लड़की की शिकाकत पर थाना HTM में अभियोग अंकित किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोरी के मामल में उपरोक्त दो आरोपियों अमन और राजेश को गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि उपरोक्त दोनो आरोपियों की अपराधिक पृष्ठभूमि है। आरोपी अमन स्कूटी चोरी के मामले में जेल में बंद था जो 6 फरवरी को जमानत पर बाहर आया है। अमन और दो स्कूटी चोरी के अभियोग थाना आजाद नहर और एक एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग नोहर भादरा में अंकित है। जिस में यह जमानत पर रिहा है। आरोपी राजेश पर भी एक अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। आरोपियों ने 2 स्कूटी थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र, 2 सिविल लाइन क्षेत्र, 2 थाना शहर क्षेत्र, एक अग्रोहा, 2 स्कूटी मधुबन पार्क के पास से और एक स्कूटी कोर्ट कॉम्प्लेक्स से चोरी की थी। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

