हरियाणा

निपुण हरियाणा मिशन के FLN कार्यक्रम के तहत सीपीआईयू बैठक का आयोजन हुआ लोधर में

निपुण हरियाणा मिशन के FLN कार्यक्रम के तहत सीपीआईयू बैठक का आयोजन हुआ लोधर में

निपुण हरियाणा मिशन के FLN कार्यक्रम के तहत सीपीआईयू बैठक का आयोजन हुआ लोधर में
———————————————
आज दिनांक 15 फरवरी 2025 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोधार में सीपीयू बैठक का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता क्लस्टर के कोऑर्डिनेटर प्राचार्य श्री मंजीत सिंह ने की l इस बैठक में विशेष रूप से ABRC श्रीमती माफी व विद्यालय मुखिया श्री सतविंदर श्योकंद ने संचालन की पूरी व्यवस्था की। इसमें क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के सभी अध्यापक अपने हैंडमेड TLM के साथ पहुंचे और श्री मंजीत सिंह ने सभी FLN के तहत आने वाली कक्षाओं को सुचारू रूप से चेक किया और उन्होंने शिक्षा में FLN कार्यक्रम को और ज्यादा तीव्र गति से लागू करने के लिए सभी अध्यापकों को निर्देश दिए I उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 में भेजे गए प्रश्न पत्रों की मदद से आकलन एवं पुनरावृत्ति करना सुनिश्चित किया जाए I विद्यालय स्तर पर इस आकलन का रिकॉर्ड बनाकर रखा जाए I सभी शिक्षक बच्चों की कार्यपुस्तिका एवं शिक्षक संदर्शिका का कार्य पूर्ण रखें I प्रत्येक शिक्षक कक्षा अनुसार अपनी एक सर्वोच्च शिक्षण गतिविधि CPIU में साझा करें CPIU बैठक में शामिल होने वाले सभी शिक्षक कम से कम एक लो कॉस्ट TLM साथ लेकर आए व उनका प्रदर्शन करें I इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार , श्री अनिल कुमार , श्री वीरेंद्र सिंह , श्री प्रवीण कुमार , श्रीमती जगमति , श्री राकेश कुमार , श्री सुनील कुमार , श्री नरेश कुमार , श्री विजेंद्र सिंह सहित क्लस्टर छात्तर कक्षा 1 से 3 पढ़ाने वाले विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button