उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबवायरलहरियाणा

14 फरवरी देश राज्यों की बड़ी खबरें

आज की देश राज्यों की बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*14- फरवरी – शुक्रवार today news

*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, इससे पहले US प्रेसिडेंट का ऐलान- सभी देशों पर उनके जितना ही टैरिफ लगाएंगे; मणिपुर में राष्ट्रपति शासन*

*1* PM मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, टॉप मोमेंट्स, मोदी बोले- ट्रम्प के साथ दोबारा काम करना खुशी की बात, ट्रम्प ने कहा- हमारे संबंध बहुत मजबूत

*2* द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य, PM मोदी ने ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता

*3* ‘सीमा पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत’, अमेरिका से पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

*4* अवैध आप्रवासन मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जहां तक भारत और अमेरिका का सवाल है, हमने हमेशा कहा है कि जो लोग सत्यापित हैं और वास्तव में भारत के नागरिक हैं, अगर वे अवैध रूप से अमेरिका में रहते हैं, तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है

*5* मोदी की मौजूदगी में ट्रंप का बड़ा ऐलान, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

*6* डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किया ‘जैसे को तैसा’ टैरिफ फॉर्मूला, भारत सहित पूरी दुनिया पर होगा असर

*7* मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया, 9 फरवरी को CM ने इस्तीफा दिया था; 21 महीने से जारी हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा मौतें

*8* सामाजिक ताना-बाना खराब कर लगाया मणिपुर में राष्ट्रपति शासन’, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना,कांग्रेस ने कहा कि वह 20 महीने से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही थी और सरकार ने यह कदम राज्य का सामाजिक ढांचा नष्ट होने के बाद ही उठाया।

*9* पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले-आर्टिकल 370 को खत्म होना ही था, राम मंदिर पर फैसले से पहले भगवान से प्रार्थना करने की बात मैंने कभी नहीं कही

*10* पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का एक साल पूरा, 8.46 लाख घरों को मिला योजना का फायदा, इसमें घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली

*11* मणिपुर: सीआरपीएफ जवान ने अपने शिविर में की गोलीबारी, दो की मौत-आठ घायल; खुद को भी गोली मारी

*12* कांग्रेस के शासनकाल में 88 बार लगा राष्ट्रपति शासन, अकेले इंदिरा गांधी ने 51 बार लगाया, मणिपुर ,युपी में 10 बार तो पंजाब में 9 बार लगा राष्ट्रपति शासन

*13* दलाई लामा को मिलेगी Z श्रेणी की सुरक्षा, केंद्र सरकार ने खतरों को देखते हुए लिया फैसला

*14* राहुल-केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे, बोले- इलेक्शन फेयर नहीं, हमें साथ रहना होगा; चुनाव आयोग के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा जीती

*15* महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा विजय वडेट्टीवार को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है

*16* अडाणी ग्रीन एनर्जी श्रीलंका में नहीं बनाएगी विंड पावर कॉम्प्लेक्स, 484 मेगावाट का प्रोजेक्ट ₹3,844 करोड़ में बनना था
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button