उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबहरियाणा

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

  • *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* PM मोदी अमेरिका पहुंचे, आज रात ट्रम्प से मिलेंगे, टैरिफ को लेकर चर्चा और जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है

*2* वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, हंगामा, खड़गे ने कहा- हमारी आपत्तियां डिलीट कीं; शाह बोले- जो चाहें जोड़ लें, मेरी पार्टी को आपत्ति नहीं

*3* किस बात पर है विपक्ष को आपत्ति? मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह फर्जी रिपोर्ट, वापस लिया जाना चाहिए

*4* लोकसभा में पेश हुआ इनकम टैक्स बिल, इसके पन्ने 823 से घटाकर 622 किए, अनडिस्क्लोज्ड इनकम के तहत आएंगे क्रिप्टो एसेट

*5* विधेयक को पेश करते हुए सीतारमण ने बिरला से आग्रह किया कि वे मसौदा कानून को सदन की प्रवर समिति को भेजें, जो अगले सत्र के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने अध्यक्ष से प्रस्तावित पैनल की संरचना और नियमों पर निर्णय लेने का आग्रह किया

*6* हालांकि, नए आयकर विधेयक में भी वर्तमान कानून की तरह ही अध्यायों की संख्या 23 ही रखी गई है। जबकि पृष्ठों की संख्या काफी कम होकर 622 हो गई है, जो वर्तमान के भारी-भरकम अधिनियम का लगभग आधा है। वर्तमान में जो कानून अमल में है, उसमें पिछले छह दशकों के दौरान किए गए संशोधन शामिल हैं। जब आयकर अधिनियम, 1961 लाया गया था, तो इसमें 880 पृष्ठ थे

*7* दिल्ली -150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ RSS का नया हेडक्वार्टर, BJP दफ्तर से भी भव्य है केशव कुंज

*8* दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज की नई इमारत, ₹150 करोड़ लागत, 3.75 एकड़ में 12 मंजिला 3 टावरों में 300 कमरे, लाइब्रेरी-अस्पताल भी

*9* भारत की ब्रह्मोस मिसाइल पर दुनिया का बढ़ा भरोसा, 4 और देश बन सकते हैं खरीदार

*10* सेना बोली- पाकिस्तान बॉर्डर पर युद्धविराम लागू, किसी भी तरह की गोलीबारी नहीं हुई, हालात पर नजर; सीमापार से फायरिंग की खबर थी

*11* ‘बंगाल में PM जनमन के तहत आवास, सड़क, आंगनवाड़ी पर कोई प्रगति नहीं’, केंद्र ने संसद को दी जानकारी

*12* संयोग या प्रयोग: पहले ट्रंप की पुतिन से बात, अब मोदी से मुलाकात; नई ‘त्रिमूर्ति’ से चीन की क्यों उड़ी नींद

*13* सुनीता विलियम्स की वापसी का प्लान फाइनल, लेकिन खतरे कम नहीं; चलना भूलीं, याद करने में लगेंगे कई महीने

*14* राजस्थान में बन रही कैंसर की वैक्सीन, कीमत 10 हजार, अमेरिका-ब्रिटेन में यही इलाज 25 लाख का, 27 साल बाद सक्सेस के करीब

*15* शेयर बाजार ने सुबह की बढ़त खोई, आखिरी सेशन में सेंसेक्स निफ्टी दोनों गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद
*Today News haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button