हरियाणा

सांसद जयप्रकाश जेपी को संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने ज्ञापन सौंपा*                        

सांसद जयप्रकाश जेपी को संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने ज्ञापन सौंपा*                        

*संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार*
*:  09 फरवरी 2025*

*सांसद जयप्रकाश जेपी को संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने ज्ञापन सौंपा*

आज संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सांसद जयप्रकाश जेपी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार के नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा की किसानों की वास्तविक मांगों का समर्थन करें, जिसमें प्रस्तावित किसान विरोधी, राज्य सरकार विरोधी ‘कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति प्रारूप’ (एनपीएफएएम) को निरस्त करना और माननीय प्रधान मंत्री से एनडीए2 सरकार द्वारा हस्ताक्षरित 9 दिसंबर, 2021 को एसकेएम के साथ किए लिखित वायदे को पूरा करने का आग्रह करना शामिल है।
केंद्र सरकार की निरंतर उदासीनता पर गहरी चिंता के साथ, हम आपसे कृषक समुदाय की समस्याओं को संबोधित करने के लिए प्रधान मंत्री और भारत सरकार से समाधान की मांग करने का अनुरोध करते हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि 1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट में भी किसानों और खेत मजदूरों की बुनियादी मांग को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। हमें उम्मीद है कि आप इन मुद्दों को भारत सरकार, खासकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाने में हमारा समर्थन करेंगे।
हमारे देश की खाद्य संप्रभुता पर इस हमले का विरोध करने के लिए और लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए हम सभी को कॉरपोरेट कुलीनतंत्र के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
जनविरोधी, कॉरपोरेट समर्थक नीति पर गौर करें और एक जनप्रतिनिधि के रूप में इसके खिलाफ अपनी मजबूत आवाज उठाएं। कॉरपोरेट आधिपत्य को बढ़ावा देने से कभी समाधान नहीं होगा; बल्कि कृषि संकट और बढ़ेगा। हम आपसे यह भी आग्रह करते हैं कि आप अपनी पार्टी और साथी सांसदों के साथ इस नीतिगत मामले पर चर्चा करें और केंद्र सरकार पर इस राष्ट्र विरोधी नीति को तुरंत वापस लेने के लिए दबाव डालें।

आज संयुक्त किसान मोर्चा के सांसद को ज्ञापन के मौके पर शमशेर सिंह नम्बरदार, विकास सीसर,रणबीर मलिक,डॉ करतार सिवाच, सरदानन्द राजली,राजीव मलिक,सोमबीर चौधरीवास, रमेश मिरकां,संदीप शिकारपुर,अमित ढिल्लों, नरेंद्र लाडवा,ईश्वर सुंडावास, सतपाल शर्मा,शमशेर भेरिया, वजीर पुनियां,जोगेंद्र सिंधु , बलराज सहरावत,राम पुनिया, रोशनलाल आदि शामिल रहे।

*संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button