हरियाणा

Palwal News: एसपी पलवल चंद्र मोहन के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में किया ढेर

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। डीएसपी क्राइम पलवल श्री मनोज वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में सीआईए पलवल प्रभारी की टीम ने बीती 19 जनवरी की रात को गांव महेशपुर में हुए जानलेवा हमला में फरार एक-एक लाख के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर करने में विशेष सफलता हासिल की है।

डीएसपी क्राइम पलवल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीती दिनांक 19 जनवरी रात को महेशपुर गांव में कृष्णा ढाबे पर आए इन हथियार लैस बदमाशों ने कार सवार लोगों पर गोलियां चलाई। हमले में एक सरपंच सहित दो लोगों को गोली लगीं। फायरिंग कर बदमाश कार में सवार होकर मौके से भाग गए। वारदात पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी महोदय ने अपराधियों के जल्द धर पकड़ करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी फिर से पलवल में देखे गये है जिनके पास हथियार भी है और फिर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर टीम ने रैडिंग पार्टी तैयार कर पलवल में नाकाबंदी कर रूक्वाना चाहा लेकिन आरोपी अपनी गाडी को भगाने लगे जिनका पीछा किया गया। जिन्हें पुलिस रेड बतलाकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उन्होने अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस चेतावनी की परवाह न करते हुए उन पर अपने हथियारों से सीधा जानलेवा फायर किये जो 3 पुलिस कर्मियों द्वारा पहनी हुई बुलेटप्रूफ जैकेट में लगे तथा वे बाल-बाल बचे। जवाबी कार्यवाही में टीम ने वार्निंग देते हुए आत्म रक्षा तथा आरोपीयो को काबु करने के लिए फायर किए जिनसे दोनों बदमाश घायल हो गए। मौका से बदमाशों द्वारा वारदात में प्रयुक्त 2 पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस अवैध हथियार तथा दिनांक 19 जनवरी को वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले दोनों ही बदमाश रेवाड़ी जिला तथा अपराधिक पृष्ठभूमि के है तथा हत्या एवं जानलेवा हमला जैसी कई संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। जिनका पूरा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह भी सामने आया है कि दोनों ही बदमाश नीरज पंडित गैंग से संबंधित है तथा एक हत्या मामले में सजायाफ्ता है। डीएसपी क्राइम पलवल ने आगे बताया कि वारदात से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबीश दी जा रही है।

वहीं मुठभेड़ पर एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन ने अपराधियों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अपराधियों के लिए जिला पलवल कोई स्थान नहीं है। पलवल जिला के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसके लिये हरियाणा पुलिस प्रतिबद्ध है। अपराधी अपराध छोड़ दें या जिला पलवल। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की रडार पर अभी कई कुख्यात अपराधी है जिन पर भी जल्दी शिकंजा कस लिया जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबीश दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस कप्तान ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button