हरियाणा

Haryana News: समाधान शिविरों का फायदा उठाएं नागरिक, प्रत्येक कार्यदिवस जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित हो रहे शिविर :- विधायक अनिल यादव

Haryana News: कोसली, 31 जनवरी ओमप्रकाश डाबला। विधायक अनिल यादव की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय कोसली में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किया गया। विधायक अनिल यादव का समाधान शिविर में पहुंचने पर एसडीएम विजय कुमार यादव ने स्वागत किया तथा समाधान शिविर की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला।
विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण डेलीबेसिज पर जिला व उपमंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बने हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य ध्येय लोगों की धरातल से जुड़ी समस्याओं को बारीकी से जानकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका निपटारा करवाना है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों का समाधान बिना देरी के किया जाए। किसी भी नागरिक को बार बार चक्कर काटने की जरूरत ना पड़े। जिन नीतिगत मामलों से संबंधित शिकायतों में समय लग सकता है, ऐसी शिकायतों के बारे में शिकायतकर्ता को सूचित भी करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी। विधायक अनिल यादव ने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को हल करवाएं। नागरिकों की सुविधा के लिए नियमित समाधान शिविरों का आयोजन मिनी सचिवालय कोसली में प्रत्येक कार्य दिवस पर किया जा रहा हैं, जिससे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।  इस मौके पर डीएसपी कोसली विद्यानंद, तहसीलदार जितेन्द्र कुमार,बीडीपीओ अनिल कुमार, एक्सईन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम विजयपाल यादव,एक्सईएन पब्लिक हैल्थ अशोक यादव, बीईओ राजेंद्र शर्मा, एसडीओ अजीत जाखड़, जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी,बलजीत यादव, सुरेश यादव भाकली, मनिंदर यादव, उपाधीक्षक राजेश कुमार,दलसिंह, किरण यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button