हरियाणा

Hansi News: हांसी की 30 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi News: हांसी की 30 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में कार्यालय पुलिस अधीक्षक हांसी में 2 मिनट का रखा मौन धारण।हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर में कर्मचारियों द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृत्ति में दो मिनट का मौन ऱखकर शहीदों को श्रृद्धांजली अर्पित की गई।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. ने कहा कि इस दिन उन सभी शहीदों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। शहीद दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें अपने देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। यह हमें अपने देश के लिए प्रेम और समर्पण की भावना जागृत करता है। शहीद दिवस को मनाने का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना है। शहीदों ने अपने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

13 बोतल अवैध शराब के साथ एक काबू।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर अपराधो पर लगाम लगाते हुए थाना बास पुलिस ने 13 बोतल अवैध देशी शराब सहित राजेश पुभ हवा सिंह निवासी सिघंवा खास को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना बास पुलिस ने गश्त पड़ताल दौरान गांव सिघंवा खास से एक व्यक्ति को 13 बोतल अवैध देशी (हथकड़) शराब सहित गिरफ्तार कर व्यक्ति के खिलाफ थाना बास में शराब अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लिया गया है।आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार बेल पर रिहा किया।

 

नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर लगाम लगाते हुए थाना सदर हांसी पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विकाश पुत्र भोजराज निवासी ढ़ाणा खुर्द को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने गत वर्ष पहले कमल पुत्र राजकुमार निवासी ढ़ाणा खुर्द को भारतीय कृषि अनुसधांन केन्द्र दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। थाना सदर हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button