हरियाणा

Haryana News: ये जो पीटे हुए, हारे हुए राजनेता हैं ये उनके लिए ईवीएम एक भूत बन गई है, ये इनके लिए एक बहाना भी बन गया है :  विज

Haryana News: चंडीगढ़/अम्बाला, 24 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ये जो पीटे हुए, हारे हुए राजनेता हैं ये उनके लिए ईवीएम एक भूत बन गई है। ये इनके लिए एक बहाना भी बन गया है”। उन्होंने बताया कि ईवीएम से देश में इलेक्शन हो रहे हैं। केंद्र में सरकार बनी है, हरियाणा में सरकार बनी है, महाराष्ट्र में सरकार बनी है और दिल्ली में भी सरकार बनेगी और मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि जब कर्नाटक में इसी ईवीएम से कांग्रेस की सरकार बनती है तब क्यों नहीं बोलते, हिमाचल में बनती है कांग्रेस की सरकार तब क्यों नहीं बोलते।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ईवीएम को लेकर उठाए गए सवाल, के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार इसी ईवीएम से बनती है तब क्यों नहीं बोलते और हरियाणा में कांग्रेस के विधायक ईवीएम से जीतते हैं और तुम ईवीएम का विरोध करते हो तो अपने विधायकों का त्यागपत्र क्यों नहीं दिखाते हो।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह के बयान कि दिल्ली चुनाव में भाजपा का सफाया होगा पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि सपने लेने का हर आदमी को अधिकार है। लेकिन सपने और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर होता है। दिल्ली में इस बार भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button