हरियाणा

Haryana News: लगता है कि केजरीवाल ने चुनाव तक की स्क्रिप्ट तैयार करवा ली है और उसमें चुनाव के बाद हार कर रोने का भी सीन है : मंत्री अनिल विज

Haryana News: चंडीगढ़/अम्बाला, 24 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा की बेहतर लोककल्याणकारी कार्यप्रणाली को मदेनजर कहा कि “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे”। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि “इनकी (राहुल गांधी) देश विरोधी हरकते है, देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है। चीन की पार्टी के साथ भी इनके तालमेल उजागर होते रहते है। यह देश के नहीं बल्कि देश के विरुद्ध लोगों के साथ है”।

श्री विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा हिंदूवादी नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के तहत वाद दायर करने की मांग की है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि “कोर्ट में कोई क्या याचिका दायर करे इस पर वे कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन इनकी (राहुल गांधी) हरकते ऐसी है, जो देश विरोधी है और ये देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर हमला करते हुए लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “वे (केजरीवाल) रोज सुबह उठकर आरोपों की पोटली खोलते है और नए आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि लगता है कि केजरीवाल ने चुनाव तक की स्क्रिप्ट तैयार करवा ली है और उसमें चुनाव के बाद हार कर रोने का भी सीन है। मंत्री ने कहा कि उनका 40 साल का राजनीतिक एक्सपीरियंस यह कहता है कि चुनाव में वहीं आरोप लगाता है जो हारने वाला होता है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार उन्हें फंड नहीं दे रही पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “सरकार सारे देश में अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए फंड देती है लेकिन आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं पश्चिम बंगाल में लागू न करे तो उन्हें जनता को सच्चाई बतानी चाहिए”।

वही कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा द्वारा भाजपा पर प्रदेश में शिक्षा तंत्र को खराब करने के आरोप पर चुटकी लेते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हुड्डा साहब क्या पढ़ा रहे है, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे है उन्होंने क्या किया आज शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है, अच्छे स्कूल बनाए जा रहे है”।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button