हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को खिलाए लड्‌डू, फिर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें

Haryana News: राहुल जाखड़, ब्यूरो चीफ, अम्बाला, 20 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मोहित कौशिक, प्रमोद लक्की व रवि बुद्धिराजा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच आर्शीवाद लिया।

इस दौरान श्री विज ने मंडल प्रधानों को आर्शीवाद देते हुए स्वयं उन्हें लड्‌डू खिलाए और उनकी नियुक्ति की खुशी में वह ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नए मंडल प्रधानों से पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा संगठनात्मक पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन होता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम चोपड़ा, ललता प्रसाद, विपिन्न खन्ना के अलावा राजीव डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव, बलकेश वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button